बाड़मेर में मेवाराम जैन के विरोध में लगे पोस्टर, लिखा-पार्टी में ऐसे व्यक्ति नहीं चाहिए

Barmer News : कांग्रेस में पूर्व बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन की पार्टी में वापसी तो हो गयी है लेकिन सफर अभी आसान नहीं दिख रहा है. बाड़मेर में लगे पोस्टर तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं.

बाड़मेर में मेवाराम जैन के विरोध में लगे पोस्टर, लिखा-पार्टी में ऐसे व्यक्ति नहीं चाहिए
Image Credit: Poster against Mewaram Jain in Barmer

Barmer News : बाड़मेर में कांग्रेस पार्टी में बड़ा हंगामा होता दिख रहा है. शनिवार की सुबह बाड़मेर शहर और आसपास के इलाकों में मेवाराम जैन के विरोध में पोस्टर वार शुरू हो गयी. चारों तरफ पोस्टर लगे दिखे, जिसमें CD के जिक्र के साथ एक संदेश भी दिया गया है.

पोस्टर में बाड़मेर बालोतरा जैसलमेर कांग्रेस कमेटी का हवाला दिया गया है. और कहा गया है कि पार्टी में ऐसा व्यक्ति नहीं चाहिए. जो नारी सम्मान के विपरीत आचरण का दोषी रहा हो. अब इस पोस्टर लड़ाई की बाड़मेर भर में चर्चा हो रही है. वहीं प्रशासन और पुलिस के सामने भी हैं चुनौती खड़ी है क्योंकि आज मेवा राम जैन बाड़मेर में होंगे कांग्रेस में वापसी के बाद उसका स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि कांग्रेस के बाड़मेर जैसलमेर और बालोतरा जिलाध्यक्ष का संयुक्त वक्तव्य सामने आया है. जिसमें लिखा गया है कि पोस्टर विवाद में कमेटियों का कोई मतलब नहीं है. अज्ञात तत्वों का इस घटनाक्रम के पीछे हाथ है. शहर में लगे मेवाराम जैन के विरोध में पोस्टरों पर पार्टी ने किनारा कर लिया है.

Image Element

आपको बता दें कि कांग्रेस में पूर्व बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन दुबारा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है. उनको कथित सीडी प्रकरण के सामने आने के बाद निष्कासित कर दिया था. पार्टी में वापसी के बाद मेवाराम जैन ने कहा था कि मैं बहुत खुश हूं, 40 साल में कांग्रेस में रहा फिर 2 साल के लिए मैं कांग्रेस से बाहर रहा, कल मुझे फिर से पार्टी ने वापस ले लिया है. जैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने मेरा साथ दिया, इसी वजह से घर वापसी हो पाई है.

कौन है मेवाराम जैन
साल 2023 नंवबर में विधानसभा चुनावों के ठीक बाद बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का कथित वीडियो वायरल हो गया था. जिसको लेकर जोधपुर में एक महिला ने केस दर्ज कराया था. मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचा. दो से तीन सुनवाई के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और मामला खत्म हो गया. इधर पार्टी ने जैन को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

कथित सीडी मामले पर क्या बोले मेवाराम जैन
कथित सीडी प्रकरण पर मेवाराम जैन ने कहा कि यह सबको पता है कि यह सब क्यों हुआ था, मुझे कोर्ट ने इस मामले में क्लीनचिट दी है, जनता के सामने सारी बातें आ गई है, वह अब मुद्दा नहीं रहा है. मुझे कांग्रेस से निकला तो भी मैंने कोई पार्टी विरोधी बात नहीं की. मैं हमेशा प्रयास करता रहा कि कैसे कांग्रेस में वापसी होगी, जनता सब जानती है, कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है. पिछली बातें सारी भूल कर सबको साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More