Trending Photos

बीएसएनएल राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने बताया कि राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभी तक पाकिस्तानी नेटवर्क के सिग्नल आते रहे हैं. लेकिन अब बीएसएनएल के नेटवर्क के आने के साथ ही पाकिस्तानी सिग्नल को रोकने के लिए उपकरण भी लगाए जाएंगे.
कुछ समय पहले, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों से सटे बॉर्डर के इलाकों में एक विस्तृत सर्वे किया गया था. इस सर्वे के दौरान, दूरसंचार विभाग और इंटेलीजेंस एजेंसी के अधिकारी, सभी मोबाइल ऑपरेटर के प्रतिनिधि और बीएसएफ के जवान एक साथ शामिल थे. इस सर्वे के बाद, इस क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक ड्राइव टेस्ट भी आयोजित किया गया था.
इससे पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल से कनेक्टिविटी की आशंका को खत्म किया जा सकेगा. मालवीय ने बताया कि पहले बॉर्डर से पांच किलोमीटर पहले तक टावर लगाए गए थे, लेकिन अब 100 मीटर पहले तक मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी.