चीख पुकार से दहला बाड़मेर! धारदार हथियार से युवक ने काटा अपना गला

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में युवक कमलेश पुत्र केवलाराम ने धारदार हथियार से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव में था. पुलिस जांच कर रही है.

चीख पुकार से दहला बाड़मेर! धारदार हथियार से युवक ने काटा अपना गला
Image Credit: barmer man tried to slit his throatSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोगियों की दड़ी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. कमलेश पुत्र केवलाराम नामक युवक ने धारदार हथियार से अपना ही गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के समय आसपास के लोग युवक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर की आपातकालीन इकाई में भर्ती करवाया गया.

युवक की सही नहीं है मानसिक स्थिति
सूत्रों के अनुसार, युवक किसी विवाद या तनाव के चलते लंबे समय से मानसिक दबाव में था. प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं बताई जा रही है. फिलहाल युवक का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस कर रही हैं मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने इतना खौफनाक कदम उठाया. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Barmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More