Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान के ब्यावर जिल में साकेत नगर थाना क्षेत्र के बस्सी किशनपुरा निवासी 30 वर्षीय शंकर लाल पुत्र लक्ष्मण मेघवाल ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि शंकर लाल खेत पर रखवाली करने के लिए गया था.
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची सांकेत नगर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर एकेएच मोर्चरी पहुंचाया तथा परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सुपुर्द की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार बस्सी किशनपुरा निवासी 30 वर्षीय शंकर पुत्र लक्ष्मण मेघवाल खेत की रखवाली करने गया था. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह शंकर के चाचा का लड़का रमेश खेत पर पहुंचा, तो पाया कि शंकर खेत में स्थित पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है.
रमेश ने इसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और माजरा देखकर हक्के-बक्के रह गए. उधर परिजनों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची सांकेत नगर थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर एकेएच मोर्चरी पहुंचाया.
जहां पर एएसआई मनोहर खोजा ने परिजनों की तहरीर के आधार पर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सुपुर्द की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!