भरतपुर में खांसी की सिरप से मचा हड़कंप, 3 साल के बच्चे समेत दो एंबुलेंस ड्राइवर बीमार

Bharatpur News: भरतपुर जिले में बयाना ब्लॉक के कलसाड़ा गांव में एक सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से मिली खांसी की सिरप पीने के बाद तीन साल के बच्चे गगन की तबीयत बिगड़ गई.

भरतपुर में खांसी की सिरप से मचा हड़कंप, 3 साल के बच्चे समेत दो एंबुलेंस ड्राइवर बीमार
Image Credit: Bharatpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना ब्लॉक के कलसाड़ा गांव में एक सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से मिली खांसी की सिरप पीने के बाद तीन साल के बच्चे गगन की तबीयत बिगड़ गई. सिरप पीने के बाद उसे बेहोशी और तेज धड़कन की शिकायत हुई.

बच्चे को पहले महवा (दौसा) और फिर जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखने की नौबत आ गई. बच्चा फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है. बच्चे के परिजनों की शिकायत के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. ताराचंद योगी ने शुक्रवार सुबह उसी सिरप का सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत भी खराब हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी तरह 108 एंबुलेंस ड्राइवर राजेंद्र शुक्ला और 104 एंबुलेंस ड्राइवर बदन सिंह ने भी सिरप पी, जिससे तीनों को चक्कर और बेहोशी की शिकायत हुई. डॉ. योगी की हालत गंभीर हो गई. भरतपुर जाते समय रास्ते में सिकंदरा के गणेश मोड़ पर उन्हें कार रोककर लेटना पड़ा और वे करीब आठ घंटे तक बेहोश रहे.

बाद में ब्लॉक सीएमएचओ और स्टाफ ने पुलिस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की और उन्हें कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. बयाना उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर जिला अस्पताल और फिर जयपुर रेफर किया गया. डॉ. योगी इस समय जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं.

इस घटना के बाद चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि 'डेक्सट्रोमेथोरफेन हाइड्रोब्रोमाइड' सॉल्ट वाली सिरप के एक बैच से समस्या होने की आशंका है. एहतियात के तौर पर इस बैच की आपूर्ति और वितरण पर जिलेभर के सभी सरकारी अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBharatpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More