&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News: भरतपुर संभाग में एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला है. एसीबी की टीम ने कल डीग में एसडीएम देवी सिंह व उसके रीडर मुकेश कुमार को 80 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया और आज सुबह फिर बड़ी कार्रवाही को अंजाम देते हुए नदबई तहसीलदार विनोद मीणा को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उसके आवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी की ताबडतोड कार्रवाही से पूरे महकमे में हड़कम्प मच गया है.
एसीबी की दोनों कार्यवाही अलग अलग टीमों द्वारा की गई. डीग में एसीबी धौलपुर की टीम ने एसडीएम डीग देवी सिंह व उसके रीडर मुकेश कुमार को 80 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपियों ने परिवादी से विवादित जमीन की रिसीवरी दिलाने की एवज में 1 लाख की रिश्वत मांगी थी और 80 हजार में सौदा तय हुआ और परिवादी को रिशबत की राशि को लेकर ही सरकारी कार्यालय में बुला लिया था.
वही नदबई में भी नदबई तहसीलदार विनोद मीणा ने परिवादी से नामान्तरण खोलने की एवज में 1 लाख की रिशबत मांगी और 80 हजार में सौदा तय हुआ और परिवादी को रिश्वत की राशि के साथ अपने आवास पर बुला लिया था. जहां एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
दोनों ही ट्रेप में आरोपियों ने परिवादीयो से कहा कि वह पैसे लेकर आ जाये फिर उन्हें केम्प में जाना है. एसीबी की इन दोनों कार्रवाही के बाद यह बात स्पष्ट हो गई है कि सूबे की भजनलाल सरकार भरस्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है पहले जहां एसीबी के शिकंजे में छोटी मछलियां आती थी वही अब बड़ी मछलियों पर भी शिकंजा कसने लगा है जिससे भरस्टाचार करने वाले अफसरों में डर का माहौल है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!