&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhartapur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में सेवर थाना इलाके में बजरंग दल की टीम ने एक धर्मांतरण का सेंटर पकड़ा, लेकिन पुलिस ने सेंटर में आये लोगों को जाने दिया. इसी का फायदा उठाकर सेंटर चलाने वाले लोग भी फरार हो गए. करीब 100 लोगों में से पुलिस ने सिर्फ 1 युवक और 1 महिला को हिरासत में लिया.
बजरंग दल के लोग धर्मांतरण सेंटर में पहुंचे लोगों को पकड़ने के लिए बोलते रहे, लेकिन SHO ने सभी को जाने दिया. बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सेंथरा ने बताया कि यहां पर हर रविवार को प्रार्थना सभा चलती है. आज यहां 70 से 80 महिलाएं और कई नाबालिग बच्चियां मौजूद थी. कुछ बुजुर्ग लोग भी यहां मौजूद थे. जैसे ही बजरंग दल की टीम को धर्मांतरण की सूचना मिली, तो हमारे कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे.
तुरंत सेवर थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया. शुभम ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि धर्मांतरण सेंटर में मौजूद लोगों को बंद कीजिए. पुलिस ने सभी महिलाओं और बच्चियों को सेंटर से निकाल दिया. हमने उन्हें रोकने की भी कोशिश की थी. SHO से निवेदन भी किया गया. क्योंकि एक साथ इतने लोग इकट्ठे होना ठीक नहीं हैं.
SHO ने कहा कि इनकी कोई गलती नहीं है. पुलिस धर्मांतरण करवाने आये लोगों को निकालती रही. इतने में धर्मांतरण का सेंटर चलाने वाले लोग घर के पीछे से फरार हो गए. शुभम ने बताया कि यह ईसाई मशीनरी के कन्वर्जन का मुख्य कैंप है. यहां हर रविवार को 100 से 150 लोगों की प्रार्थना सभा चलती है.
हालांकि पुलिस की मौजूदगी में सेंटर चलाने वाले फरार हो गए. मामले में सेवर थाना अधिकारी सतीश चंद शर्मा ने बताया कि एक प्रार्थना सभा चलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. यहां सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है. कार्रवाई और जांच की जा रही है.
जैसी रिपोर्ट प्राप्त होगी वैसी जांच की जाएगी. अभी हमने किसी को हिरासत में नहीं लिया. आसपास के लोगों ने बताया कि जिस मकान में धर्मांतरण का सेंटर चल रहा था. वह मकान वीरेंद्र नाम के व्यक्ति का है, उसके लड़के का नाम डेविड है. वह कई दिनों से यहां धर्मांतरण का सेंटर चला रहा था.
हिरासत में लिए गए युवक नितिन ने बताया कि यहां पर ईसा मसीह की प्रार्थना होती है. इसलिए हम लोग यहां आए थे. यहां पर सभी लोग अपनी इच्छा से आते हैं. सभी लोग मिलकर प्रार्थना करते हैं. यहां ऐसे लोग भी आते हैं कोई दुख या मुसीबत होती है. सेंटर में आने से लोगों के दुख और मुसीबत दूर हो जाती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!