डिग्गी मोहल्ला बालिका स्कूल को पटेल स्कूल में मर्ज करने का विरोध, अभिभावकों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Beawar News: ब्यावर में डिग्गी मोहल्ला राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल को राजकीय पटेल सीनीयर सेकंडरी स्कूल में मर्ज करने के आदेश का अभिभावकों ने विरोध शुरू कर दिया है.

डिग्गी मोहल्ला बालिका स्कूल को पटेल स्कूल में मर्ज करने का विरोध, अभिभावकों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Beawar News: राजस्थान के ब्यावर जिले में डिग्गी मोहल्ला राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल को राजकीय पटेल सीनीयर सेकंडरी स्कूल में मर्ज करने के आदेश का अभिभावकों को पटेल स्कूल में मर्ज करने पर विरोध शुरू हो गया है.

स्कूल मर्ज के आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने सोमवार को जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. जिला कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में अभिभावकों ने बताया कि गत शिक्षा सत्र में स्कूल को पटेल स्कूल में मर्ज करने के आदेश दिए गए थे.

तब अभिभावकों तथा शहरवासियों ने इसका विरोध किया था, उस दौरान प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त किया था कि स्कूल को मर्ज नहीं किया जाएगा. इसके बाद स्कूल को चंपानगर में अलग से संचालित किया जाने लगा.

प्रशासन ने स्कूल भवन के लिए अलग से भू-आवंटन भी कर दिया तथा स्कूल भवन का निर्माण भी शुरू कर दिया गया, लेकिन इस शिक्षा सत्र से पहले फिर से स्कूल को पटेल स्कूल में मर्ज करने के आदेश दिए गए हैं, जिनका अभिाभावकों ने विरोध किया है.

अभिभावकों का तर्क की स्कूल में वर्तमान में 300 से अधिक बच्चियों का नामांकन है, लेकिन विभाग ने जीरो नामांकन दर्शाकर स्कूल को मर्ज कर दिया है, जो सरासर गलत है. अभिभावक किसी भी सूरत में अपनी बच्चियों को बच्चों के साथ पढ़ने भेजने के लिए भेजने को तैयार नहीं हैं.

अभिभावकों ने बच्चियों के भविष्य को देखते हुए पूर्वती व्यवस्था जारी रखने तथा स्कूल का मर्ज आदेश निरस्त करने की मांग की है. ज्ञापन देने वालों में फरीदा मंसूरी, नोरतमल जांगिड़, आभा जांगिड़, अल्फिया, आरजू, खुशी सोलंकी, रीना जांगिड़, पुष्पेंद्र शर्मा, शाहिद अली, सोनू शर्मा, रेहाना तथा खुशी आदि शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh