Bharatpur: गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर घर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्ते में हुई मौत

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पति पत्नी गोवर्धन भगवान के दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे.
 

Bharatpur: गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर घर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्ते में हुई मौत

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पति पत्नी गोवर्धन भगवान के दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे. अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद वहां से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों के शवों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई.

सेवर थाना अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि राधेश्याम (55) और उसकी पत्नी सुमन (52) निवासी दाउदपुर थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा कल बाइक से गोवर्धन भगवान के दर्शन के लिए गए थे. आज सुबह गोवर्धन भगवान के दर्शन और परिक्रमा लगाकर वापस अपने घर जा रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस दौरान सेवर थाने के चौकीपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया. राहगीरों ने जब पति-पत्नी को सड़क पर पड़ा देखा तो, उन्होंने घटना की सूचना सेवर पुलिस को दी.

इसके बाद दोनों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. शव की तलाशी लेने पर शवों की शिनाख्त हुई, जिसके बाद दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई.

दोनों मृतकों के परिजन आरबीएम अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि राधेश्याम एक खेतीवाड़ी का काम संभालता था. वह इससे पहले प्रधान के पद पर रह चुका था. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Trending news