&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News: भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक महिला को सांड ने टक्कर मार दी. घटना में महिला के शरीर में कई जगह चोट आई है. फिलहाल घर पर ही है उसका इलाज चल रहा है. महिला बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी. उस समय यह घटना हुई. यह पूरी घटना पास ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
घटना शहर के चांदनी मैरिज होम के पास की है. शाहजहां (55) निवासी पाई बाग ने बताया कि वह घर का सामान लेने के लिए बाजार गई थी. शाम करीब 5 बजे वह सामान लेकर पैदल घर जा रही थी. चांदनी मैरिज होम के पास दो सांड खड़े थे. मैं वहां से आगे निकल आई. तब उन दोनों में झगड़ा नहीं हो रहा था. जैसे ही मैं सांडों को क्रोस कर आगे बढ़ी तभी दोनों सांडों में झगड़ा हो गया. इतने में एक सांड ने शाहजहां को पीछे से टक्कर मारते हुए उछाल दिया.
शाहजहां करीब 4 फुट ऊपर उछल कर करीब 6 फुट आगे की तरफ गिरी. सांड टक्कर मारते हुए वहां से निकल गया. आसपास के लोगों ने जब घटना को देखा तो, वह तुरंत मौके पर आए और, शाहजहां को संभाला. जिसके बाद शाहजहां के घर घटना की सूचना दी गई. तब शाहजहां के परिजन आये और उसे घर ले गए. शाहजहां से सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है. फिलहाल उसका घर ही इलाज जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!