&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: भरतपुर पुलिस ने 400 करोड़ की ठगी के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं. आईजी राहुल प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी कंपनी में टेक्नीशियन के अलावा महत्वपूर्ण काम करते थे. अभी तक कंपनी के खिलाफ 4 हजार से ज्यादा शिकायत मिल चुकी हैं.
आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि धौलपुर ठगी के मामले में अभी तक 4 गिरफ्तारियां की जा चुकी थी. उसी मामले में 2 और गिरफ्तारी की गई हैं, जिसमें अनूप श्रीवास्तव निवासी बरईपुर थाना देवरिया गोरखपुर उत्तर प्रदेश और दूसरा रोहित शर्मा निवासी वशिष्ठ पार्क थाना सागरपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है. यह दोनों आरोपी इस मामले में बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी हैं. यह दोनों फील्ड एजेंट के माध्यम से फर्जी कंपनियों को खुलवाने के काम करते हैं.
अनपढ़ और ग्रामीण लोगों को बनाते थे कंपनी का डायरेक्टर
ग्रामीण परिवेश के लोगों से डॉक्यूमेंट लेकर एक कंपनी खुलवाई जाती है, जिसमें उन लोगों को डायरेक्टर बनाया जाता है. इसके बदले उन्हें 20 से 25 हजार हर महीने दिए जाते हैं. फील्ड एजेंट कंपनी खुलवा कर इन दोनों आरोपियों को पूरा डाटा भेजा जाता था, जिसके बाद यह दोनों एक जगह किराए पर लेकर ऑफिस बनाते और कंपनी के नाम से पैसे के लेनदेन की एप्लीकेशन बनाकर इस काम को पूरा करते. दोनों आरोपियों ने कंप्यूटर के कोर्स किए हुए हैं. दोनों आरोपियों ने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग ले रखी है. दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक सामने नहीं आया है. जो तफ्तीश हम कर रहे हैं. उसमें सैकड़ों कंप्लेन मिली हैं. जब सबसे पहले आरोपी पकड़े गए थे. तब 4 सौ करोड़ का मामला सामने आया था. अब जांच में लग रहा है कि यह मामला 1 हजार करोड़ या 2 हजार करोड़ से कम नहीं है. यह रकम इससे भी ऊपर जा सकती है.
आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि 6 मार्च 2025 को हरिसिंह नाम के एक व्यक्ति ने धौलपुर साइबर थाने पर फिनो पेमेंट खाते के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी. जब इस शिकायत की जांच की गई तो, बेहद चौकाने वाले मामले सामने आए. उसी खाते के खिलाफ करीब 3 हजार शिकायतें दर्ज थी जो अब बढ़कर 4 हजार हो गई हैं.
कंपनी का ऑफिस बेंगलुरु में बनाया
जांच में यह सामने आया कि इस गैंग का मुख्य सरगना शशिकांत और रोहित दुबे हैं. उन्होंने मिलकर ABUNDANCE PAYMENT SOLUTION PRIVATE LIMITED के नाम से एक कंपनी खोली जिसका मुख्यालय बेंगलुरु (कर्नाटक) में बनाया. इस कंपनी में अनूप श्रीवास्तव ऑन बोर्डिंग का काम करता है. रोहित शर्मा टेक्निकल काम करता है. अनूप श्रीवास्तव शशिकांत का पुराना दोस्त हैं. रोहित शर्मा रोहित दुबे का पुराना दोस्त है. दोनों आरोपी कंपनी में शुरू से काम करते हैं. यह लोग कंपनी से सीधे संपर्क नहीं करते. ऑन बोर्डिंग का सारा काम Ressler के माध्यम से किया जाता है. ABUNDANCE PAYMENT SOLUTION PRIVATE LIMITED ले पास करीब कंपनी मर्चेंट थे. आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम का झांसा देकर ठगी करते थे.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: लाइब्रेरी में पढ़ने आई छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करता दुष्कर्म, फिर...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!