Bharatpur News: डीग जिले में पहाड़ी थाना पुलिस , क्यूआरटी टीम और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई.
नों ओर से हुई फायरिंग में एक तस्कर की मौत हो गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News: डीग जिले में पहाड़ी थाना इलाके में हरियाणा बार्डर के पास रावालका बांध के पास पहाड़ी थाना पुलिस , क्यूआरटी टीम और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि एक तस्कर घायल हो गया.
वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों को भी छर्रे लगे हैं. घायल गोतस्कर को आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर एसपी डीग राजेश मीणा ने घटनास्थल और पहाड़ी थाने का दौरा किया. वहीं, मृतक और घायल को गोपालगढ़ एसएचओ मनीष शर्मा भरतपुर आरबीएम अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव को भरतपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
इसके अलावा कार्यवाहक एसपी भरतपुर सतीश यादव ने भी आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है. एसपी डीग राजेश मीणा ने बताया है कि पुलिस को इनपुट मिला था कि 50 हजार का ईनामी गोतस्कर हासम उर्फ काढ़ा अपने बेटे आशिफ और अन्य दो साथियों के साथ अपने गांव कनवाड़ी से बाइक पर गायों से भरी टाटा-407 को एस्कॉर्ट कर रहा था.
सूचना मिलने पर पुलिस ने रावलका पाल के पास पहुंची तो पुलिस को देखते ही काढ़ा और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गो तस्करों पर फायरिंग की. गोलियों की आवाज सुनकर बाकी तस्कर गायों से भरी टाटा 407 लेकर फरार हो गए. वहीं, मुठभेड़ में काढ़ा और उसके बेटे आसिफ को गोली लगी, जिन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने काढा के बेटे के मृत घोषित कर दिया.
मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों के भी चोट आई है. करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई. FSL की टीम बुलाकर जांच करवाई जा रही रही है. उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि दोनों तरफ से कितने राउंड फायरिंग हुई है. हासम उर्फ काढा गो तस्करी, गो कशी और पुलिस पर फायरिंग का आरोपी हैं. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था. वहीं, मृतक आसिफ भी वाटेंड था.
Reporter-Devendra Singh
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!