Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. किसान पशुओं के लिए चारा लेने गया था. इस दौरान उसे रास्ते में पड़े तार से करंट लगा.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. किसान पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर जा रहा था. रास्ते में पानी भरा हुआ था इसलिए वह किनारे से निकल रहा था.
वहां पर जमीन से एक बिजली का तार निकला हुआ था, जिसकी चपेट में किसान आ गया. उद्योग नगर के हेड कांस्टेबल दाता राम ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टोंटपुर गांव में शिव सिंह (55) को करंट लग गया है. वह ज्यादा घायल हो गया है, उसके परिजन अस्पताल लेकर गए हैं. अस्पताल में शिव सिंह को मृत घोषित कर दिया है.
इसके बाद कांस्टेबल मौके पर पहुंचा और शिव सिंह के शव को आरबीएम अस्पताल लेकर आया, जिसके बाद उसके पोस्टमार्टम करवाया गया. पूछताछ में शिव सिंह के परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर जा रहा था. रास्ते में एक बिजली का पोल था, जिस पर से 11 केवी बिजली की लाइन जा रही थी.
रास्ते में बारिश का पानी भरा हुआ था. इसलिए शिव सिंह साइड से निकल रहा था. बिजली के पोल का तार जमीन में गड़ा हुआ था. कुछ तार जमीन से निकल रहा था. रास्ते से निकलते समय शिव सिंह तार से टच हो गया. करंट लगते ही वह जमीन पर गिर गया, जिससे शिव सिंह के सिर और हाथ में भी चोट आई है. इस घटना में शिव सिंह की मौत हो गई.
ऐसे में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के लोगों को अभी भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में कई जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!