&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के गांव नगला ज्ञानी निवासी भारतीय सेना का जवान देवेन्द्र गुर्जर जम्मू कश्मीर के गुरेज सैक्टर में भारी बर्फबारी के दौरान 18 हजार फीट ऊंची बलवान पोस्ट पर ड्यूटी देते वक्त गुर्जर शहीद हो गया था. जिसके बाद शहीद सैनिक देवेन्द्र गुर्जर का उनके पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई. साथ ही सरकार की ओर से शहीद देवेंद्र गुर्जर के पैतृक गांव में मूर्ति का अनावरण कर शहीद स्मारक बनाया गया.
शहीद देवेंद्र गुर्जर की जीवन शैली
बयाना उपखंड की ग्राम पंचायत खुटखेड़ा के गांव नगला ज्ञानी में 1 जुलाई 1997 को देवेंद्र गुर्जर का जन्म हुआ था.
जिसके बाद उन्होंने अपने गांव के ही राजकीय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर भारतीय सेना में जाने की रुचि रखते थे.
इसके बाद भारतीय सेना की भर्ती में टेस्ट एवं फिजिकल पास करने के बाद देवेन्द्र गुर्जर का 15 जून 2018 को भारतीय सेना में चयन हो गया था. देवेंद्र गुर्जर को पहली पोस्टिंग उत्तराखंड के देहरादून में मिली थी.
वहीं, शहीद देवेंद्र गुर्जर के पिता प्रताप सिंह भी भारतीय सेना में अपनी 17 वर्ष सेवाएं देने के बाद रिटायर्ड हो चुके हैं. उनकी मां बत्तन देवी गृहणी है एवं देवेंद्र गुर्जर के दो बड़े भाइयों में से एक बड़ा भाई सुरेन्द्र गुर्जर अभी भी सेना में देश की सेवा कर रहा है. वहीं, छोटा भाई रविन्द्र घर पर रहकर खेती बाड़ी के साथ मां बाप की देखभाल कर रहा है.
शहीद देवेंद्र गुर्जर की करीब 4 साल पहले ही शादी
जानकारी के अनुसार शहीद देवेंद्र गुर्जर की करीब 4 साल पहले ऊषा गुर्जर गहनौली(महवा)के साथ शादी हुई थी
लेकिन शादी के 1 वर्ष बाद ही देवेंद्र गुर्जर शहीद हो गए थे, जिस पर देवेंद्र गुर्जर को शहीद का दर्जा मिलने के बाद राज्य सरकार ने उसकी पत्नी ऊषा गुर्जर को अनुकम्पा पर अधीनस्थ बोर्ड जयपुर में जूनियर अकाउंटेड के पद पर लगाया गया है, जहां ऊषा गुर्जर 2 वर्ष से सेवाएं दे रही है.
वहीं, अब शहीद देवेन्द्र गुर्जर के पिता प्रताप सिंह अपने शहीद बेटे की वीरांगना ऊषा गुर्जर को अपनी बेटी मानते है और उसका दुबारा से विवाह करवाना चाहते है.
बर्फबारी में शहीद हुआ भारतीय सेना का जवान देवेंद्र गुर्जर
जानकारी के अनुसार, नगला ज्ञानी निवासी देवेंद्र गुर्जर 51 राष्ट्रीय राइफल का जवान था और जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर की 18 हजार फीट ऊंची बलवान पोस्ट पर तैनात था, जहां 18 फरवरी 2022 को भारी बर्फबारी हुई जिसमें ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना का जवान देवेंद्र गुर्जर शहीद हो गया. मौसम खराब होने की वजह से शहीद का पार्थिव शरीर 5 दिन बाद गांव पहुंचने पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!