Bharatpur News: पूर्व CM गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार, 'कांग्रेस की कानून व्यवस्था जनता भूली नहीं है'

Bharatpur News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक का बयान पर पलटवार हुआ है. कौशिक ने कहा कि कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इसको प्रदेश की जनता अभी तक भूली नहीं है. गहलोत साहब आंकड़े देखें तब बात करें.

Bharatpur News: पूर्व CM गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार, 'कांग्रेस की कानून व्यवस्था जनता भूली नहीं है'
Image Credit: Bharatpur News

Bharatpur News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया आई है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक का बयान पर पलटवार हुआ है. कौशिक ने कहा कि कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इसको प्रदेश की जनता अभी तक भूली नहीं है. गहलोत साहब आंकड़े देखे तब बात करें. भाजपा राज में अपराध का ग्राफ़ लगातार गिरा है. हर तरह के अपराध में कमी आई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रॉयरिटी जन कल्याणकारी योजना है, जिनमें युवाओं को रोजगार, कृषक और महिलाओं को सम्मान, किसानों की तरक्की, पेपरमाफ़िया पर नकेल सहित 2047 तक विकसित राजस्थान बनाना है.

भाजपा प्रवक्त्ता ने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उनकी सरकार की प्राथमिकताएं जिनमें युवाओं को रोजगार, पेपर लीक माफिया पर कार्यवाही, महिला सम्मान एवं सुरक्षा, किसानों को कल्याणकारी योजनाएँ, आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योगों को बढ़ावा, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना, हर घर जल से नल पहुंचाना, एवं गरीब कल्याण सहित, अन्य योजनाएं लगातार धरातल पर उतर रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प 2047 तक राजस्थान को विकसित राजस्थान की श्रेणी में लाना है, जिसके लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी सरकार की प्राथमिकताएं पेपरलीक उद्योग को संरक्षण देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, सरकार बचाने के लिये पांच साल तक अन्तर कलह, पुत्र मोह में आरसीए पर कब्जा, विधायकों को लूट की खुली छूट तथा किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा शामिल थीं, जिनका दंश राजस्थान की जनता ने लगातार पांच साल झेला.

गौरतलब है कि आगरा जाते समय भरतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया था कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अब अपनी प्रॉयरिटी बदलनी चाहिए. उन्हें प्रदेश की कानून व्यवस्था, गरीबों के कल्याण, किसान कल्याण सहित बिजली-पानी संकट और प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाना चाहिये जिससे प्रदेश की जनता को फायदा हो.


साथ ही गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे काम करने चाहिए, जिससे भरतपुर के लोगों का गौरव बढ़े कि भरतपुर के रहने वाले मुख्यमंत्री ने अच्छे काम किये. अब इसी को लेकर वार पलटवार शुरू हो गया है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.