&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News: शहर में बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई. लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां आ रहीं हैं. सुबह से ही बारिश का रुक रुक कर बरसने का दौर जारी है.
भरतपुर शहर में हाऊसिंग बोर्ड जवाहर नगर, स्वर्ण जयंती नगर,जामा मस्जिद , बासन गेट, आर्दश नगर कॉलोनी, मोरी चार बाग, बी नारायण गेट शहर की न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी की सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा है. नालियां जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही, जिससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी आ रही है.
सुबह कई लोगों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बारिश के पानी से होकर निकलना पड़ा हालांकि नगर निगम मानसून से पहले नाली नालियों की साफ सफाई का दावा कर रहा था. उसके बाद सड़कें दरिया बनी हुई हैं, जिससे नगर निगम के दावों की पोल खुल गई है. बारिश के बाद कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया.
हालांकि सुबह होने तक कई इलाकों से पानी निकल गया लेकिन, पुष्प वाटिका कॉलोनी सहित आसपास के इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. लोगों को घरों में कीड़े मकोड़े घुसने का डर सता रहा है बीडीए और नगर निगम द्वारा जो दावे जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए किए थे. उन दावों ने पहली बारिश में ही दम तोड़ दिया.
राजस्थान में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कोई जगह पर जल भराव की स्थिति हो गई है. सड़कें जलमग्न हो गई हैं. नदी नाले उफान पर हैं. भारी बारिश की चलते मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि बारिश के समय जल भराव क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें. कृषि मंडिंयों में जींस और अनाज को ढककर ऊंचाई वाली जगह पर रख देना है. मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेनी है.
बता दें कि राजस्थान में लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है. कई जगहों पर एसडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है. नदी और डैम के आसपास के इलाकों को खाली करवाने का आदेश जारी कर दिया गया है. ज्यादातर जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
बुधवार 2 जुलाई से राजस्थान में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा. पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में ताबड़तोड़ बारिश के आसार हैं. इसके चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने के चांस हैं. 2 से 6 जुलाई के बीच कोटा, भरतपुर, उदयपुर और जयपुर के आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश मौसम को खुशनुमा बनाए रखेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!