&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bharatpur Royal family: भरतपुर राजपरिवार का आपसी विवाद फिर से सामने आया है. बेटे अनिरुद्ध सिंह के ट्वीट के बाद पिता विश्वेन्द्र सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिये जनता को जानकारी दी.
विश्वेन्द्र सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा- आज अखबार में पढ़ा कि भरतपुर राज परिवार की एक संपत्ति कोठी बंध बारैठा को अवैध रूप से बेचा गया है, जबकि हकीकत में कोठी बंध बारैठा मेरी निजी संपत्ति थी.
राज परिवार की संपत्ति नहीं थी. इसको बेचने के लिए मैं अधिकृत था इसलिए मेरी पत्नी दिव्या सिंह ने मुझसे जबरदस्ती लिखवा कर मुझसे बिकवाया था. दिव्या सिंह ने उस पैसे से नई दिल्ली में K.90.a.hauz khas enclave में एक मंहगा फ्लैट अपने नाम से लिया. इसलिए यह कहना कि कोठी बंध बारैठा को अवैध रूप बेचा गया है ये गलत है.
मजबूरी:
आज मुझे अपने परिवार के खिलाफ बोलना पड़ रहा है. अप्रैल 2021 से मैंने मोती महल परिसर में प्रवेश ही नहीं किया है. इसी बात का फायदा उठाते हुए मेरी पत्नी व पुत्र ने मोती महल की बेशकीमती चीज़ें यहां तक कि किवाड़, खिड़की बेच दिए हैं और हमारे पुरखों के जमाने से ऐतिहासिक झंडा जो मोती महल में लगा हुआ था उसको भी बदल दिया है.
बहुत जल्द ही हाईकोर्ट में मेरा केस आ रहा है और इसी बौखलाहट में ये लोग बेबुनियादी बयानबजी कर रहे हैं और जिस दिन से मैंने मोती महल छोड़ा है, उस दिन से महल में स्थित मंदिरों की पूजा-अर्चना भी बंद करवा दी गई है.
अनिरुद्ध सिंह के ट्वीट
कोठी बंध बरेठा भरतपुर राजपरिवार की पैतृक संपत्ति है. इसका अवैध रूप से विक्रय किया गया है, जबकि मेरी माता जी और मैंने इसकी अनुमति नहीं दी थी और उस समय मैं विदेश में पढ़ाई कर रहा था. मैं इस संपत्ति तथा अन्य संपत्तियों की बिक्री को न्यायालय में चुनौती दूंगा और उस पर स्थगन आदेश (स्टे) की मांग करूंगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBharatpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!