Bharatpur Crime News: भरतपुर में तीन शव मिलने से सनसनी, महिला और बच्चे समेत 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bharatpur Crime News: भरतपुर में दर्दनाक घटना! सेवर थाना क्षेत्र में 3 शव मिले, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है. पुलिस जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Bharatpur Crime News: भरतपुर में तीन शव मिलने से सनसनी, महिला और बच्चे समेत 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Image Credit: Bharatpur Crime NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bharatpur Crime News: भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कंजौली के पास तीन लोगों के शव पाए गए, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भरतपुर-डीग मार्ग पर स्थित कंजौली पुल से आगे एक कार धुलाई सेंटर के पास तीन लोगों के शव पाए गए. इन शवों में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्चा शामिल है. एसपी दिगंत आनन्द ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस आसपास के लोगों को शव दिखाकर पहचान की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. एफएसएल टीम ने भी मौका का निरीक्षण किया है. एसपी दिगंत आनन्द ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहर खाकर खुदकुशी का लग रहा है, और पुलिस पहचान और शिनाख्त में जुटी हुई है.

खबर अपडेट की जा रही है…

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More