Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही पर कुल्हाड़ी से वार करके उसे अधमरा कर दिया.
Trending Photos

Bharatpur Crime News: भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर रुपए के विवाद को लेकर 22 साल के बेटे ने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी वार कर दिया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. मामला शहर के मथुरा गेट थाना इलाके के ठाकुर मोहल्ला का बताया जा रहा है. घटना सोमवार रात लगभग 9 बजे के आस पास घटी.
जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम सन्नी है, जिसने मां रूप कंवर के हाथ-पैर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए. आरोपी बेटे ने पांच दिन पहले ही कुल्हाड़ी को खरीदा था. घटना के बाद से आरोपी सन्नी फरार है. बताया जा रहा है कि मां हर महीने उसे 10 हजार रुपए खर्चा देती थी.
सीओ पंकज यादव ने जानकारी दी कि रूप कंवर के नाम दो दुकानें हैं, जो किराया पर उठी हुई हैं. एक में वाइन और एक में मोबाइल का काम होता है. इन दोनों का मिलाकर हर महीने करीब 80 से 90 हजार रुपए किराया उसे मिलता था. रूप कंवर दो बेटों की मां है, जिनमें सन्नी उसका बड़ा बेटा है. वह हर महीने सन्नी को खर्चे के 10 हजार रुपए देती थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सन्नी हर महीने उससे 10 हजार रुपए से ज्यादा मांग रहा था.
इसी बात को लेकर कई दिनों से दोनों के बीच में विवाद चल रहा था. बीते दिन सोमवार को भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था. रूप कंवर रात में रसोई में खाना बना रही थी. इसी दौरान सन्नी कुल्हाड़ी लेकर आया और उसपर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया.
रूप कंवर की चीखें जब बाकी घर वालों ने सुनी तो वह सब वहां पहुंचे, तब तक सन्नी वहां से भाग चुका था. घर के लोगों ने बताया कि बेटे ने बड़ी बेरहमी से अपनी मां पर कुल्हाड़ी से पांच बार वार किया. बेटे ने मां के पैर, हाथ और गर्दन पर वार कर उसे अधमरा कर दिया था.
घटना के 10 मिनट बाद रूप कुंवर का छोटा बेटा अवनीत जब घर पहुंचा तो मां को खून में सना देख हक्का बक्का रह गया. वह तुरंत अपनी मां को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल गया. जहां से रूप कुंवर को जयपुर रेफर किया गया. सन्नी के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही सीओ पंकज यादव और मथुरा गेट थाने के मौके पर पहुंचे, जहां घर में खून ही खून फैला था. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है.