भरतपुर सोनार हवेली धर्मांतरण केस, प्रोफेट बजिंदर सिंह के खातों में करोड़ों का लेनदेन

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में धर्मांतरण के एक मामले में आरोपी प्रोफेट बजिंदर सिंह को आज मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में सेवर जेल भेज दिया गया. 

भरतपुर सोनार हवेली धर्मांतरण केस, प्रोफेट बजिंदर सिंह के खातों में करोड़ों का लेनदेन
Image Credit: Bharatpur News

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर की अटल बंद थाना पुलिस आज प्रोफेट बजिंदर को मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर भरतपुर लेकर आई. प्रोफेट बजिंदर को अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-4 में पेश किया गया. जज ने प्रोफेट बजिंदर को 15 दिन के लिए सेवर जेल भेज दिया है. 12 फरवरी 2024 को भरतपुर के सोनार हवेली में धर्मांतरण पकड़ा गया था. मामले की जांच में प्रोफेट बजिंदर का नाम सामने आया था.

30 फरवरी 2024 को हुई थी FIR
इस मामले में FIR करवाने संदीप कुमार के वकील उत्तम सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2024 को सोनार हवेली में एक धर्मान्तरण का मामला पकड़ा था, जिसके बाद 30 फरवरी को अटल बंद थाने में FIR दर्ज करवाई गई थी. इस मामले में अटलबंद थाना पुलिस प्रोफेट बजिंदर सिंह को चंडीगढ़ जेल से भरतपुर लेकर आई है. बजिंदर सिंह दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

लोगों को हिन्दू धर्म के लिए खिलाफ उकसाया जा रहा था
सोनार हवेली में बच्चे, गरीब महिलाओं, व्यक्तियों और बीमार लोगों को धर्म सभा के नाम पर बुलाया गया था. वहां पर लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था थी. वहां पर बड़ी-बड़ी टीवी लगाकर प्रोफेट बजिंदर सिंह के वीडियो दिखाए जा रहे थे. वहां मौजूद लोगों को हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ नफरत के लिए उकसाया जा रहा था. अपने धर्म के लिए उकसाया जा रहा था. धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था.

बजिंदर सिंह धर्मांतरण के कार्यक्रमों के लिए देता था पैसे
मौके से कई बाइबल और आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थी. पुलिस ने मौके से कई लोगों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया गया था. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई थी. जांच में यह सामने आया कि यह कार्यक्रम प्रोफेट बजिंदर सिंह द्वारा करवाया जा रहा है.

प्रोफेट बजिंदर सिंह के द्वारा ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए पैसे भी दिए जाते हैं, जिस खाते में पैसा जा रहा था, उसकी जांच की गई तो यह पता लगा की पिछले कई सालों से करोड़ों रुपये का लेनदेन हो चुका है. बजिंदर सिंह के खातों की जांच में मिला कि उसके खाते में विदेश से पैसा आता है. प्रोफेट बजिंदर सिंह के कई खाते सीज भी किये थे. आज प्रोफेट बजिंदर सिंह को 15 दिन के लिए सेवर जेल भेज दिया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.