लॉरेंस ग्रुप के शूटर ने सर्राफा व्यापारी को दी धमकी! बोला-20 लाख भेजो वरना...

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर शहर के सर्राफा व्यापारी को लॉरेंस ग्रुप के नाम से एक बदमाश ने धमकी देते हुए 2 दिन के अंदर 20 लाख रुपये मांगे और कहा कि तुम्हारे परिवार को हम जानते हैं, गलतफहमी में मत रहना.

लॉरेंस ग्रुप के शूटर ने सर्राफा व्यापारी को दी धमकी! बोला-20 लाख भेजो वरना...
Image Credit: Bharatpur News

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर शहर के नामचीन सर्राफा व्यापारी तिलकधारी ज्वेलर्स को लॉरेंस ग्रुप के नाम से एक धमकी मिली है, जिसमें दुकान मालिक से 2 दिन के अंदर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है. दुकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस धमकी देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

व्यापारी राजकुमार गोयल ने बताया कि वह कल वृंदावन गया हुआ था. उसके पास 6 बजकर 30 मिनट पर उसके बेटे शेखर गोयल का फोन आया. उसने बताया कि उसके पास एक धमकी भरा फोन आया है. फोन करने वाला व्यक्ति खुद को लॉरेंस ग्रुप का शूटर बता रहा है और धमका रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

मोबाइल चार्ज नहीं होने के चलते उसका फोन बंद हो गया था. उसके बाद शेखर ने अपने फोन को चार्ज कर दोबारा शुरू किया तो, एक मैसेज आया, जिसमें लिखा हमें 2 दिन के अंदर 20 लाख रुपये चाहिए. तुम्हारे परिवार को हम जानते हैं इसलिए तुम गलतफहमी में मत रहना.

उसके बाद रात 9 बजकर 50 मिनट पर फिर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि तुम गलतफहमी में मत रहना. हम तुम्हारे परिवार के बारे में जानते हैं. हमारे आदमी तुम्हारे आसपास लगे हुए हैं, जिसके बाद सुबह राजकुमार ने कंट्रोल रूम में फोन किया.

इसके बाद अपनी दुकान पर आकर सर्राफा संघ के पदाधिकारियों से बात की, जिसके बाद हम लोग अटल बंद थाने पर आए हैं. हम चाहते हैं कि हमें सुरक्षा मिलनी चाहिए. हमें पुलिस प्रोटेक्शन मिलनी चाहिए. डेढ़ साल पहले भी लॉरेंस ग्रुप के नाम से हमें 10 लाख रुपये देने की धमकी मिली थी तब हमें पुलिस ने सिक्योरिटी दी थी.

आईपीएस व एएसपी सिटी पंकज यादव ने बताया कि थाना अटल बंद पर कल शाम सूचना मिली है कि सर्राफा बाजार स्थित दुकान मालिक शेखर गोयल को लॉरेंस ग्रुप के नाम से 20 लाख की फिरौती मांगी है. आज सर्राफा संघ के पदाधिकारी थाने पर पहुंचे हैं. उन्होंने शिकायत दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.