Bharatpur News: भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी फाइल चार्ज और सिक्योरिटी के नाम ब्लैंक चेक लेते और उस ब्लैंक चेक का उपयोग कर पैसे निकाल लेते.
Trending Photos

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी शहर में लोन देने के पोस्टर लगवाते थे, जब लोग उनसे लोन लेने के लिए संपर्क करते तो, उनसे फाइल चार्ज और सिक्योरिटी के नाम ब्लैंक चेक लेते और उस ब्लैंक चेक का उपयोग कर पैसे निकाल लेते.
आईपीएस व एएसपी सिटी पंकज यादव ने बताया कि 28 फरवरी को आजम खान निवासी गोपालगढ़ ने थाना मथुरा गेट ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी दुकान कन्नी गुर्जर चौराहे पर है. 5 नवंबर 2024 को उसकी दुकान पर दो व्यक्ति आए, जिसमें एक व्यक्ति ने अपना नाम शैलेंद्र निवासी फतेहपुर सीकरी होना बताया. दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम निजामुद्दीन निवासी शाहगंज होना बताया.
दोनों व्यक्तियों ने कहा कि हम लोग जिला उद्योग केंद्र भरतपुर में काम करते हैं. हम प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को लोन पर राशि दिलाते हैं. उस राशि से कोई भी व्यक्ति अपना नया व्यापार शुरू कर सकता है तब आजम खान ने कहा कि मुझे व्यापार को बढ़ाने के लिए 10 लाख की जरूरत है, जिस पर दोनों व्यक्तियों ने हम आपको लोन दिला देंगे.
इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, OBC प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा फाइल का खर्चा 15 हजार रुपये आएगा. मैंने ऑनलाइन दोनों व्यक्तियों को 15 हजार रुपये दे दिए. 4 जनवरी 2025 को दोनों आरोपी फिर से 3 हजार 500 रुपये नगद ले गए. आरोपी शैलेंद्र ने आजम खान से 12 दिसंबर 2024 को केनरा बैंक में खाता खुलवाया. उस खाते में आजम खान से 58 हजार 3 सौ 53 रुपये डलवाये.
इसके साथ ही आजम खान के खाते का ब्लैंक चेक ले लिया, जब आजम खान ने 15 जनवरी 2025 को अपना खाता चेक किया तो, दोनों आरोपियों ने खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिए थे, जब आजम खान ने दोनों व्यक्तियों को फोन किया तो उनका फोन बंद आ रहा था. इसके बाद आजम खान ने मथुरा गेट थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई.