Bharatpur:ससुराल वालों ने कर डाली 7 महीने की गर्भवती बहू की हत्या,पति गिरफ्तार!

Bharatpur News: भरतपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई. इस मामले में पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज और हत्या के आरोप लगाए हैं. मृतिका 7 महीने की गर्भवती थी. 

Bharatpur:ससुराल वालों ने कर डाली 7 महीने की गर्भवती बहू की हत्या,पति गिरफ्तार!
Image Credit: Bharatpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bharatpur News: दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई. पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला के परिजनों ने गुरुवार को शहर के कुम्हेर गेट से आईजी ऑफिस तक एक रैली निकाली.

पीहर पक्ष ने आईजी से इस मामले की जांच अधिकारी बदलने की भी मांग की. इस पर आईजी ने जांच अधिकारी बदलते हुए IPS एएसपी भरतपुर सिटी पंकज यादव को मामले की जांच सौंपी.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजनों ने बताया कि सुदर्शना की शादी 2 दिसंबर 2024 को दिलीप सिंह निवासी आंखौली थाना जनूथर जिला डीग के साथ हुई थी. शादी में पूरा दहेज दिया गया था.

शादी के बाद से उसका पति दिलीप, सास कमलेश, ससुर सरनाम सिंह, देवर विष्णु, ननद कमलेश, प्रवेश पप्पन, विमलेश सहित जेठ, जेठानी दहेज से संतुष्ट नहीं थे. सुदर्शना के ससुराल वाले कार की डिमांड करते थे और उससे मारपीट करते थे. कई बार उन्हें समझाया गया लेकिन फिर भी वह मारपीट करते थे.

22 अगस्त 2025 को सुदर्शना के ससुराल वालों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. उस समय सुदर्शना 7 महीने की गर्भवती थी. पीहर पक्ष ने सुदर्शना की हत्या की FIR दर्ज करवाई, जिसका अनुसंधान नगर सीओ मनोज गुप्ता कर रहे थे। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाही नहीं की गई.

परिजनों ने जांच अधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए. परिजनों ने कहा कि जिन वाहनों का उपयोग कर सुदर्शना की हत्या की गई, उन वाहनों को अभी तक जब्त नहीं किया गया है. पीहर पक्ष ने सुदर्शना के पति दिलीप को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. उसके बाद भी पुलिस यह कहती रही कि उन्होंने दिलीप को गिरफ्तार नहीं किया है, उसे सिर्फ डिटेन किया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More