Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र से धर्म परिवर्तन और दहेज की मांग की शिकायत दर्ज हुई. इस वजह से विवाहिता डिप्रेशन में चल रही थी, उसने पीहर पहुंचकर सुसाइड कर लिया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र से धर्म परिवर्तन और दहेज की मांग का मामला दर्ज हुआ है. इसके अनुसार, विवाहिता पर ससुराल जनों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए दहेज की मांग की. यह पूरी घटना बयाना सदर थाना क्षेत्र के गांव तालिमपुर की है.
इस कारण विवाहिता डिप्रेशन में चल रही थी. विवाहिता ने आज पीहर पहुंचकर गले में फांसी का फंदा लिया. इसके बाद विवाहिता की मृत्यु हो गई. आत्महत्या से पहले मृतका ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
परिजनों मे महिला को कुंदे से उतारकर बेहोशी की हालत में बयाना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया.
जनवरी 2025 में मृतका मंजा पत्नी लक्ष्मण राजपूत निवासी पडीसल बस्सी थाना तिजारा(खैरथल)से शादी हुई थी. मृतका के पिता ने ससुराल जनों पर ईसाई धर्म परिवर्तन करने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.
वहीं, बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही घर मे जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पंहुचे, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार सुबह पोने 9 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया.
ताथेड़ थाना सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह ने बताया कि मुन्नी बाई जैन पत्नी राजेन्द्र जेन निवासी ताथेड़ ने अपने बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उसने जहर खा लिया, जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!