&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को डीग जिले के पूंछरी स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए. उन्होंने मुकुट मुखारविंद मंदिर की तलहटी पर दुग्ध एवं जलाभिषेक कर गिरिराज जी की आरती की और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की.
इस दौरान CM भजनलाल शर्मा ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयतापूर्वक संवाद भी किया. CM भजनलाल ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है.
इसी कड़ी में जड़खोर गौशाला में गो-सेवा का आयोजन किया गया है. CM भजनलाल ने कहा कि गिरिराज विकास परियोजना का कार्य प्रगति पर है. ब्रज चौरासी कोस एवं गिरिराज जी परिक्रमा मार्ग सहित समस्त धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य किए जा रहे हैं.
इससे निकट भविष्य में गिरिराज जी परिक्रमा मार्ग भक्तों के लिए और भी आकर्षक एवं सुविधाजनक होगा. इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत एवं विधायक डॉ. शैलेष सिंह भी उपस्थित रहे.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
हरियाणा बीजेपी प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बाड़मेर पहुंचे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह में उन्होंने शिरकत की और विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया. इस अवसर पर पूनिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश की सबसे सशक्त छात्र शक्ति है और युवा पीढ़ी राष्ट्र हित में उपयोगी कार्यों के लिए हमेशा सजग व सक्रिय रहनी चाहिए.
उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक ऊर्जा के बल पर समाज व देश की दिशा तय करने में योगदान दें. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे. समारोह के उपरांत मीडिया से बातचीत में पूनिया ने GenZ की सोच, राजस्थान की मौजूदा राजनीति सहित कई मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखी. साथ ही उन्होंने बाड़मेर में पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी और पोस्टर विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस का असली चरित्र उजागर हो गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBharatpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!