Rajasthan Crime: लाइब्रेरी में पढ़ने आई छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करता दुष्कर्म, फिर...

Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक छात्रा ने लाइब्रेरी संचालक से परेशान होकर जान दे दी. मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Rajasthan Crime: लाइब्रेरी में पढ़ने आई छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करता दुष्कर्म, फिर...

Rajasthan News: भरतपुर जिले के डीग के कुम्हेर थाना इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें जिम्मेदार एक लाइब्रेरी संचालक को बताया. लाइब्रेरी संचालक युवती के अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था.

लड़की के पिता ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी 21 साल की बेटी प्रायोजिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए गांव की एक लाइब्रेरी में जाती थी. लाइब्रेरी के मालिक ने मेरी बेटी के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए, जिन्हें दिखाकर लाइब्रेरी का मालिक मेरी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था. वह अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के नाम पर मेरी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था. लाइब्रेरी मालिक से परेशान होकर मेरी बेटी ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया. उसके बाद लाइब्रेरी का मालिक दूसरे नंबरों से कॉल कर मेरी बेटी को परेशान करता था. वह लगातार मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा था. उससे परेशान होकर मेरी बेटी ने सारी घटना मुझे और परिवार वालों को बताई. जब हम लाइब्रेरी के मालिक के घर गए तो, उसके परिजन हमसे लड़ने के लिए तैयार हो गए, जिससे परेशान होकर मेरी बेटी आत्महत्या कर ली.

कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि घटना देर रात की है. लड़की के परिवार वाले सो रहे थे. इस दौरान उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली. सुबह जब लड़की के परिजन उठे तो, उन्होंने उसका शव पंखे के कुंडे से लटका देखा. जिसके बाद उन्होंने हमें सूचना दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. लड़की ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया है. लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दे दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

लडकी ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाते हुए कहा कि लाइब्रेरी का मालिक पिछले 1 साल से मुझे परेशान कर रहा था. उसके कई नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिए उसके बाद भी वह नए-नए नंबरों से मेरे परिजनों के नंबर पर फोन करता है. उसके पास मेरी फोटो वीडियो हैं. वह कहता है कि अगर मेरे से बात नहीं की तो वह फोटो वीडियो मेरे घरवालों को दिखा देगा. अगर मेरे भाई घर से बाहर जाएंगे तो उन्हें जान से मार देगा. जब मैंने अपने घरवालों को बताया तो उनसे भी वह ऐसे कह रहा था. अगर वह ऐसे ही परेशान करता रहा तो मैं आत्महत्या कर सकती हूं, जिसका जिम्मेदार लाइब्रेरी का मालिक होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news