गहरी नींद में सो रहे परिवार पर भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, 5 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

Bharatpur News: डीग के डूबोकर गांव में रात को दो मंजिला मकान ढहा, 5 वर्षीय जारा मेव की मौत, 5 लोग घायल. मलबे में दबा परिवार, घायलों को भरतपुर रेफर. मकान मालिक हैदराबाद में.

गहरी नींद में सो रहे परिवार पर भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, 5 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
Image Credit: Bharatpur News

Bharatpur News: राजस्थान के कामां में जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव डूबोकर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शमीम मेव का दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया. यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था. मकान के मलबे में दबने से 5 वर्षीय बालिका जारा मेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत कामां अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को भरतपुर रेफर कर दिया गया. मकान मालिक शमीम मेव इस समय हैदराबाद में मजदूरी करने गया हुआ है, जिसके कारण वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था.

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रामीणों के अनुसार, मकान पुराना और जर्जर हालत में था, और भारी बारिश के कारण इसकी नींव कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और मकान की संरचना की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हादसे ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है, और स्थानीय लोग प्रशासन से मृतक परिवार को सहायता और घायलों के बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More