&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में नीला ड्रम एक बार फिर से चर्चा में आ गया. जिले में बजरी की तस्करी का नया खुलासा हुआ.
बजरी की तस्करी कर रहे आरोपी ट्रक में बजरी भरकर उसके ऊपर नीले ड्रम रख कर ले जा रहे थे, जिस ट्रक को डीएसटी टीम ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया. ट्रक में भरी हुई बजरी के ऊपर नीले ड्रम मिलने से चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस की टीम ने बजरी से भरे हुए दो ट्रक जब्त किए हैं.
चंबल बजरी है प्रतिबंध
धौलपुर से होकर गुजर रही चंबल नदी से बजरी निकासी पर पूरी तरह से प्रतिबंध हैं. घड़ियाल अभ्यारण क्षेत्र होने की वजह से चंबल नदी से बजरी निकासी पर प्रतिबंध के बावजूद बजरी तस्कर ट्रकों से अवैध तरीके से बजरी निकाल कर मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाते हैं.
पुलिस से बचने के लिए बजरी तस्कर ट्रक में बजरी भरकर अलग-अलग तरीके से पुलिस को चकमा देकर निकल जाते थे. धौलपुर के डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस थाने की दो अलग-अलग टीमों ने बजरी से भर दो ट्रक पकड़े हैं.
ट्रक जब्त
कार्रवाई के दौरान ट्रक लेकर जा रहे आरोपी ट्रक को जीपीएस से लॉक कर भाग निकले, जिसका पीछा कर रही पुलिस की टीम ने दोनों ट्रकों पर जब्त कर पुलिस लाइन में रखवाया है. घटना को लेकर कोतवाली थाने में मामले दर्ज किए गए.
इधर, हाली ही में प्रदेश के खैरथल तिजारा जिले में नीले ड्रम में एक युवक की लाश मिली, जिसमें नए-नए राज खुल रहे हैं. पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी और अपने तीन को लेकर उसके साथ फरार हो गई. हत्या करने के बाद दोनों ने शव को नीले ड्रम में डालकर गलाने के लिए नमक डाल दिया. इस मामले का खुलासा बदबू आने से हुआ.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!