Dholpur News: तीर्थराज मचकुंड मेले की तैयारियां जोरों पर, प्रशासन ने कसी कमर

Dholpur News: धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड मेले (28-29 अगस्त) की तैयारियां जोरों पर! प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई और यातायात के लिए किए व्यापक इंतजाम. मेला अधिकारी हरीराम मीणा व मजिस्ट्रेट डॉ. साधना शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा.

Dholpur News: तीर्थराज मचकुंड मेले की तैयारियां जोरों पर, प्रशासन ने कसी कमर
Image Credit: Dholpur News:

Dholpur News: धौलपुर जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल तीर्थराज मचकुंड पर आगामी 28 और 29 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था समेत तमाम आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं.

जिसको लेकर मेला अधिकारी एडीएम हरीराम मीणा और मेला मजिस्ट्रेट डॉ. साधना शर्मा ने मचकुंड क्षेत्र का दौरा कर मेला परिषद की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

मेला मजिस्ट्रेट डॉ. साधना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीर्थ क्षेत्र की संवेदनशीलता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष कदम उठाए गए हैं मेला क्षेत्र के मुख्य 10 घाटों पर जाली लगाई जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें.

वही क्षतिग्रस्त घाटों को बंद रखा जाएगा और पश्चिमी घाटों को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा सभी घाटों पर रस्से से बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और अव्यवस्था न फैले. नागरिक सुरक्षा बल के जवानों को सभी प्रमुख घाटों पर तैनात किया जाएगा, जो लगातार निगरानी रखेंगे.

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस बार मेला परिसर और परिक्रमा मार्ग में दुकानों और भंडारों के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही में सुविधा होगी और अव्यवस्थित भीड़ से बचा जा सकेगा प्रशासन का उद्देश्य है कि तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा बनी रहे और श्रद्धालु निर्विघ्न रूप से स्नान व पूजन कर सकें.

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तकनीकी उपाय भी किए जा रहे हैं मेला परिसर में हर 100 मीटर की दूरी पर लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे जिनके माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी पूरे मेले की निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिनकी निगरानी के लिए पाँच कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे वॉटर वर्क्स पर विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author