Dholpur cylinder blast: राजस्थान के धौलपुर शहर में बकरीद के मौके पर एक घर में सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे घर की छत के चिथड़े उड़ गए.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र पुराना शहर मोहल्ले में एक मकान में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की वजह से घर की छत के चिथड़े उड़ गए, तो वहीं आग लगने से घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों ने स्वयं के स्तर पर आग बुझाने शुरू कर दिया. आग बुझाने के दौरान पीड़ित मकान मालिक जफर के पैर भी मामूली रूप से झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर पानी डाला गया.
पीड़ित मकान मालिक जफर (39) पुत्र जान मोहम्मद ने बताया कि उनके घर में बकरीद के मौके पर गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने की वजह से आग लग गई. सिलेंडर के पाइप में आग लगने के दौरान घर के सभी लोग बाहर निकल गए. इसी दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में रखी स्कूटी सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया.
पढ़ें धौलपुर की एक और अहम खबर
धौलपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने धौलपुर में डकैत जीतू चंबल को पकड़ा, जिसके कब्जे से AK 47 के साथ मैगजीन के साथ 34 कारतूस बरामद किए थे. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि धौलपुर में जीतू अपने भाई रामदत्त के साथ शूटिंग रेंज बना रखा है, जिसमें कई बदमाशों ने हथियारों को चलाने की प्रैक्टिस दी. फिलहाल, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम के द्वारा कुछ दिन पहले जीतू चंबल व उसके पिता को धौलपुर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जीतू के एक और साथी को जयपुर से गिरफ्तार किया था. फिलहाल, टीम के द्वारा 9 जून तक तीनों को रिमांड पर लिया गया है.
रिपोर्चर- भानु शर्मा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!