धौलपुर के अस्पताल में सर्जरी के दौरन निकाली गई 22 सेंटीमीटर लंबी अपेंडिक्स

Dholpur News: धौलपुर के राजकीय डॉ. मंगल सिंह सामान्य अस्पताल में एक सर्जरी की गई, जिसमें 22 सेंटीमीटर लंबी अपेंडिक्स बाहर निकाली गई, जिसे देख हर कोई हैरान है. 

धौलपुर के अस्पताल में सर्जरी के दौरन निकाली गई 22 सेंटीमीटर लंबी अपेंडिक्स
Image Credit: Dholpur News

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर के राजकीय डॉ. मंगल सिंह सामान्य अस्पताल में गुरुवार को एक दुर्लभ सर्जरी की गई. सर्जरी में 22 सेंटीमीटर लंबी अपेंडिक्स को बाहर निकाला गया.

ऑपरेशन करने वाले सीनियर सर्जन एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि सामान्यतः अपेंडिक्स का साइज 5 से 15 सेंटीमीटर होता है. इस मरीज की अपेंडिक्स सामान्य से अधिक लंबी थी. मरीज की हालत भी बहुत अच्छी नहीं थी.

Add Zee News as a Preferred Source

अपेंडिक्स में सूजन आने के कारण चारों तरफ मवाद जमा था. डॉक्टरों ने अच्छे से डिसेक्शन कर इतनी बड़ी अपेंडिक्स को बाहर निकाला. डॉक्टरों के अनुसार, इससे पहले देश में एक या दो केस ऐसे होंगे, जिसमें 22 सेंटीमीटर या इससे बड़ी अपेंडिक्स को निकाला गया हो.

डॉ.आशीष ने बताया कि अगर मरीज समय पर नहीं आता या अपेंडिक्स फट जाती तो मरीज की जान को खतरा हो सकता था. उन्होंने बताया कि अपेंडिक्स का सही और एकमात्र इलाज ऑपरेशन ही है. अपेंडिक्स में सूजन आने पर जल्द से जल्द सर्जन से संपर्क कर उसको निकलवा लेना चाहिए.

दवाइयों से कुछ हद तक इस ऑपरेशन को टाला जा सकता है लेकिन इसका जड़ से इलाज ऑपरेशन से ही किया जा सकता है. मरीज को ऑपरेशन किए गए चार दिन हो गए हैं. मरीज अब स्वस्थ है.

इस ऑपरेशन को डॉ. आशीष शर्मा की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया. टीम में एनेस्थेटिक डॉक्टर सुनीता, सुनील, पूजा एवं नर्सिंग कर्मी भावना, संजय एवं योग्यता मौजूद थे.

क्या होता अपेंडिक्स है?
अपेंडिक्स एक छोटी, उंगली के आकार की थैली होती है, जो बड़ी आंत से जुड़ी होती है. यह पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्थित होती है. अपेंडिक्स का कोई ज्ञात महत्वपूर्ण कार्य नहीं है, लेकिन यह संक्रमित या सूजनग्रस्त हो सकता है, जिसे अपेंडिसाइटिस कहा जाता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author