धौलपुर में बिजली चोरी के 150 से अधिक अवैध जंपर जब्त, 1 लाख का जुर्माना

Dholpur News: धौलपुर में बिजली चोरी के खिलाफ डिस्कॉम की बड़ी कार्रवाई हुई है. XEN गोविंद सिंह के नेतृत्व में गेंदापुरा, लंका डांडा, छत्रीपुरा समेत आधा दर्जन कॉलोनियों में छापेमारी कर 150 से अधिक अवैध जंपर काटे गए. 

धौलपुर में बिजली चोरी के 150 से अधिक अवैध जंपर जब्त, 1 लाख का जुर्माना
Image Credit: Dholpur News

Dholpur News: बिजली चोरों के खिलाफ एक्सईएन गोविंद सिंह के निर्देशन में डिस्कॉम टीम की बड़ी कार्रवाई 7- 8 कॉलोनियों में से 150 से अधिक जंफरों को काटा. मौके पर तीन उपभोक्ताओं की वीसीआर भर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया. कस्बे में गेंदापुरा, लंका दाड़ा मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान एईएन प्रवेंद्र सिंह सहित डिस्कॉम टीम मौजूद रही.

डिस्कॉम बिजली चोरी पर सख्त एक्शन के मूड में नजर आ रहा है. उपखण्ड में डिस्कॉम के xen गोविंद सिंह के नेतृत्व में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 125 से 150 अवैध जम्फरों को जब्त किया और मौके पर तीन उपभोक्ताओं की वीसीआर भर करीब एक लाख का जुर्माना लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source

क्षेत्र में छत्रीपुरा, गेंदापुरा, लंका डांडा सहित आधा दर्जन कॉलोनी में जंपर डालकर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई को अंजाम दिया. डिस्कॉम के AEN प्रवेंद्र सिंह, JEN शिव सिंह मीणा, हरिओम शर्मा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आधा दर्जन कॉलोनियों से अवैध जम्फरों जब्त किया.

Xen ने बैठक लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए निर्देश
डिस्कॉम एक्सईएन गोविंद सिंह ने डिस्कॉम कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने सहायक अभियंता पीएस जादौन को उपखंड की शत-प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही 20 हजार रुपये से अधिक बकाया कनेक्शनों से वसूली करने और वसूली नहीं होने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए.

इसके अलावा प्रतिदिन अवैध जंपरों को काटने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही कर्मचारियों को गैर उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करने को कहा है. विभाग तीन दिन के भीतर सर्विस लाइन से कनेक्शन उपलब्ध कराएगा.

विभाग ने खराब मीटर तुरंत बदलने और सरकारी कार्यालयों में कनेक्शन देने के भी निर्देश दिए हैं. एक्सईएन ने चेतावनी दी कि सर्विस लाइन से हटाई गई अवैध केबल को अगर वापस किया तो ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More