Dholpur gangrape case: राजस्थान के धौलपुर में एक नाबालिग लडक़ी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, पीड़िता की मां ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार लड़की अपने पिता के साथ रक्षाबंधन मनाने घर आई थी, जब वह 12 अगस्त की रात अचानक घर से गायब हो गई. परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली. अगले दिन, लड़की बाड़ी थाना क्षेत्र में मिली. पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव के दो लोगों ने उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और बाड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Dholpur News: रिश्तेदारों के साथ दमोह घूमने आए युवक की कुंड में डूबने से मौत
राजस्थान के धौलपुर जिले के उपखंड क्षेत्र के दमोह झरने में तीन दिन पूर्व एक युवक नहाते समय गहरे पानी में डूब गया, जिसके बाद सरमथुरा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम को बुलाकर युवक की तलाश में 3 दिन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकलवाया.
थानाप्रभारी कृपालसिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व दमोह कुण्ड में नहाते समय साहिल (उम्र 19) पुत्र मुनीम निवासी कुनकुटा थाना बसेड़ी फिसलकर डूबने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में 3 दिन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव को बाहर निकलवाया हैं. थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक युवक गांव से अपनी रिश्तेदारी में चिलाचौद आया था. जो गुरुवार को रिश्तेदारों के लड़कों के साथ दमोह झरना घूमने गया था. कुंड में नहाते वक्त युवक फिसलकर गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. सरमथुरा थाना पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया एवं पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुट गई है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 5 दिन बेहद भारी! इन जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!