&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में एक पिता ने नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के मामले में तीन पड़ोसी युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है. दर्ज FIR में बताया कि गांव में तीन दरिंदों ने 16 साल की नाबालिग को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. रात भर नाबालिग को अपने साथ रखने के बाद परिजनों के पहुंचने पर मुक्त किया है. पिता ने तीन पड़ोसी युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है.
एफआईआर में नाबालिग के पिता ने बताया कि घटना 30 जून 2025 की है. रात करीब 11 बजे के आसपास घर के मोबाइल पर एक कॉल आया था, जिसे नाबालिग ने रिसीव किया था. मोबाइल पर बात कर एक युवक ने जरूरी बात करने का हवाला देकर बेटी को घर से बाहर बुला लिया. तीनों पड़ोसी युवक मुंह बंद कर एवं हाथ पैर पड़कर नाबालिग को अपने साथ घर में ले गए. तीनों आरोपियों ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया. बंधक बनाकर आरोपियों ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया. सुबह 4 बजे जब पिता की नींद खुली तो बेटी घर पर दिखाई नहीं दी. पड़ोस में जाकर देखा तो पड़ोसी के घर में तीनों युवकों के पास बेटी मिली थी. हैवानियत होने और अस्मत लुटने की पीड़ा जब बेटी ने बताई तो पिता के होश उड़ गए.
पिता ने कौलारी पुलिस थाने में नामजद तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है. प्रकरण की जांच कर रहे सीओ अनूप कुमार ने बताया मामला बेहद गंभीर है. पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया है. वारदात के संदर्भ में पुलिस ने बालिका के पर्चा बयान लिए हैं. बोर्ड द्वारा नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा. मुकदमा की भनक लगने की भनक लगने के बाद आरोपी गांव से फरार हो चुके हैं. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!