Dholpur News: जानलेवा हमले मामले में 3 आरोपियों को मिली सजा, 6 साल बाद आया फैसला

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में 6 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में  तीन आरोपियों को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई. साथ ही 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है. 
 

Dholpur News: जानलेवा हमले मामले में 3 आरोपियों को मिली सजा, 6 साल बाद आया फैसला
Image Credit:

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में लगभग 6 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में अपर सैशन न्यायालय धौलपुर ने तीन आरोपियों को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही हर एक को 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है.

अपर सैशन न्यायालय धौलपुर के लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि मामला धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर का है, जिसमें 30 अगस्त 2019 को जमालपुर निवासी नाहर सिंह पुत्र भगवान सिंह ने कौलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

रिपोर्ट में नाहर सिंह ने बताया कि उसके खेत में गांव के श्रीनिवास की बकरियां चर रही थीं, जब खेत में बकरियां चराने की मना किया तो श्रीनिवास, रामवीर और मुकेश ने एकराय होकर लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें कुल्हाड़ी के वार से मेरे पिता भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और लाठी डंडों के हमले में मेरे दोनों हाथ भी घायल हो गए, सिर में चोट आई.

मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच अनुसंधान किया और कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया गया. उसी प्रकरण में अपर सैशन न्यायालय धौलपुर में विचारण के बाद अभियुक्तों को दोषी पाया गया, जिसमें न्यायाधीश राकेश गोयल ने फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों रामवीर पुत्र गंगाराम, मुकेश पुत्र गंगाराम और श्रीनिवास पुत्र रामवीर निवासी जमालपुर को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है.

पढ़िए धौलपुर की एक और खबर

धौलपुर के सरमथुरा नगरपालिका में निजी फर्म की ठेकेदार द्वारा लगाए गए ठेकाकर्मी बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं. निजी फर्म के ठेकेदार द्वारा नगरपालिका में कार्य ठेका कर्मियों के वेतन में से पीएफ एवं एसआई की कटौती कर ली गई थी लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्मिकों के खाते में राशि जमा नहीं कराई गई है. इसको लेकर कार्मिकों में रोष बना हुआ है.

मामले को लेकर पीड़ित कार्मिक जिला कलेक्टर से भी राशि के भुगतान के लिए गुहार लगा चुके हैं और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नगरपालिका भी कई बार नोटिस जारी कर चुका है लेकिन अपने रसूक के चलते ठेकेदार पूरे मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिख रहा है. वहीं, कार्मिकों ने प्रशासन से गुहार लगाकर जल्द से जल्द पीएफ एवं एसआई राशि के भुगतान करवाने की मांग की है.

Reporter-Bhanu Sharma

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.