Dholpur News: धौलपुर जिले में सरमथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां तीन मासूम बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई व एक चचेरा भाई शामिल है.
Trending Photos

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में सरमथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां तीन मासूम बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई व एक चचेरा भाई शामिल है. यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों बच्चे पड़ोसी दो बच्चों के साथ पोखर में नहाने गए थे.
मृतक बच्चें अपनी बुआ के बेटे की शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे. मृतक एक बालक शादी की खातिर जयपुर से आया था. पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी स्थानीय गोताखोरों के साथ पोखर पर पहुंचे तथा पोखर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बालकों के शवों को निकाला.
पुलिस ने तीनों बालकों को अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने तीनों बालकों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीनों मृतक बालकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. थानाप्रभारी कृपालसिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना के पीछे बाईपास स्थित बौहरे की पोखर में डूबने से अरूण रजक (12) पुत्र मनीष, प्रांसू (10), हिमांशु (8) पुत्रगण केशव रजक निवासी सेढ़पाड़ा सरमथुरा की मौत हो गई.
मृतक तीनों युवक पड़ोसी बच्चों के साथ पोखर में नहाने गए थे. थानाप्रभारी ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे सगे व एक चचेरा भाई शामिल था. पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों का अस्पताल में चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवार के तीन बच्चों की एक साथ मौत होने से कोहराम मच गया. वहीं शादी की तैयारियां मातम में बदल गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!