&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर के बाड़ी के उपखंड के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोलारी के नयापुरा गांव में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद ससुराल पक्ष द्वारा शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया, जहां पहुंचे पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.
मृतका के भाई सहित परिजनों का आरोप है कि उनके बेटी 21 साल अंकिता को पति सहित ससुराल वालों ने गला घोंटकर मार दिया है. मृतका तीन महीने की गर्भवती थी. घटना को लेकर सोने का गुर्जा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र के पांचोली गांव निवासी मृतका के भाई सुभाष पुत्र अमर सिंह मीणा ने बताया कि उनकी बहन की शादी 21 अप्रैल 2024 को सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के गोलारी ग्राम पंचायत के नयापुरा गांव निवासी ओमप्रकाश मीणा के साथ हुई थी. उन्होंने अंकिता की शादी में यथायोग दान-दहेज भी दिया था लेकिन उसका पति ओमप्रकाश, ससुर मानसिंह सहित ससुराल के अन्य लोग उसे बार-बार दहेज के लिए परेशान करते थे.
2 महीने पहले भी उन्होंने अंकिता को परेशान करने पर भैंस खरीदकर ससुराल वालों को दी थी. अंकिता के एक 6 महीने का लड़का है और वर्तमान में वह 3 महीने की गर्भवती थी. उसका पति ओमप्रकाश कोई काम नहीं करता है. घर पर ही रहता है.
बुधवार की शाम उन्हें ससुराल वालों ने सूचना दी कि अंकिता ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया है, जिसकी हालत गंभीर है. वह उसे उपचार के लिए सरमथुरा से करौली ले जा रहे हैं. बाद में पता लगा कि करौली से जयपुर ले जाते समय रास्ते में अंकिता की मौत हो गई है.
मृतका अंकिता के जीजा आगई थाने के खोखला गांव निवासी अमर सिंह पुत्र पन्नालाल मीणा ने बताया कि उनकी साली अंकिता 11वीं क्लास तक पढ़ी थी. वह अपनी शादी के बाद से परेशान थी. ससुराल वाले उसे आए-दिन यातना देते थे. अभी भी उसका गला घोटकर मारा है, जिसको लेकर पुलिस में कार्रवाई के लिए निवेदन किया है. पुलिस ने अभी पोस्टमार्टम नहीं कराया है. वहीं, दूसरी ओर सोने का गुर्जा एसएचओ महेश चंद्र ने बताया कि घटना को लेकर पीहर पक्ष ने रिपोर्ट नहीं दी है. रिपोर्ट मिलने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!