Dholpur: फिर खोले गए पार्वती बांध में 4 गेट, निकाला जा रहा 4493.40 क्यूसेक पानी

Dholpur News: सरमथुरा उपखंड के आंगई पार्वती बांध के 4 गेट फिर से खोल गए और 4493.40 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है. इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता मौजूद है. 
 

Dholpur: फिर खोले गए पार्वती बांध में 4 गेट, निकाला जा रहा 4493.40 क्यूसेक पानी
Image Credit: Dholpur News

Dholpur News: एक बार फिर से पार्वती बांध आंगई के 4 गेट खुले. सरमथुरा इलाके में पार्वती बांध के 4 गेटों को 2-2 फीट खोलकर 4493.40 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है. पार्वती बांध का जल स्तर 223.30 मीटर पर पहुंच गया है. बांध की कुल भराव क्षमता 223.41 मीटर है. सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील गुर्जर सहित पुलिस जाब्ता बांध पर मौजूद रहे.

सरमथुरा उपखंड के आंगई पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने के पार्वती बांध में शेरनी और पार्वती नदी से पानी की जबरदस्त आवक हो रही है. बांध के जलस्तर को लगातार बढ़ता देख सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पार्वती बांध के 4 गेटों को 2-2 फुट खोल दिया है, जिससे करीब 4493.40 क्यूसेक पानी निकाला जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

सिंचाई विभाग के जेईएन सुशील गुर्जर ने बताया कि पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के चलते हुए आंगई गांव स्थित पार्वती बांध में पानी की आवक हो रही थी, जिसके चलते आज सुबह बांध की भराव क्षमता पर पहुंच गया और पार्वती बांध में लगातार पानी की आवक हो रही है.

बांध में लगातार पानी बढ़ने की सूचना पर धौलपुर उच्चाधिकारियों के निर्णय पर बांध के 4 गेट खोल कर 4493 क्यूसेक पानी निकासी की गई. प्रशासन ने भी गिरदावर, हल्का पटवारियों को नदी किनारे स्थित गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दे दिए हैं और सतर्कता की दृष्टि से थाना प्रभारी संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन ने बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. बांध पर निगरानी के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

बता दें कि प्रदेश में 31 अगस्त को 37 जिलों में आने वाले तीन दिन तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में धौल पुर में भी बारिश हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो