Dholpur: जंगल में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Dholpur News: सरमथुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 48 घंटे में गिरफ्तार किया. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. 
 

Dholpur: जंगल में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Dholpur News

Sarmathura, Dholpur News: पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सरमथुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी युवक वारदात के बाद फरार था, जिसकी सरमथुरा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

थानाप्रभारी कृपालसिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी रविन्द्र मीणा निवासी बड़ेपुरा थाना सरमथुरा जिला धौलपुर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक के खिलाफ पीड़ित परिवार द्वारा नामजद लिखित तहरीर पुलिस में दी गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सरमथुरा पर पीड़ित बालिका के परिजनों द्वारा तहरीर रिपोर्ट दी गई कि आरोपी रविंद्र मीणा निवासी बड़ेपुरा थाना सरमथुरा द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को घर छोड़ने के बहाने जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जंगल मे ले गया और वहां पर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया. वहीं, आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई.

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोठीयापुरा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. कार्रवाई में थानाप्रभारी कृपालसिह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

पढ़िए सरमथुरा की एक और खबर
Dholpur: राखी में दिखा ऑनलाइन शॉपिंग का असर, बिक्री कम होने से दुकानदार मायूस

Sarmathura, Dholpur News: सरमथुरा उपखंड में इन दिनों राखी के त्योहार की वजह से बाजारों में चहल-पहल जरूर बनी हुई है, लेकिन राखी विक्रेता मायूस नजर आ रहे है.

राखी बिक्रेता हिमांशु शर्मा ने बताया कि त्योहार को देखते हुए उनके द्वारा फैंसी डिजाइनों की राखियां लाई गई हैं, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग की बजह से ग्राहक बहुत कम ही आ रहे. यही कारण है कि लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है.

इस वक्त दुकानदारों के द्वारा 5 रुपये से लेकर के 500 रुपये तक कि राखी बेचने के लिए लाई गई हैं लेकिन ग्राहक मोलभाव करके ही चले जाते हैं. दुकानदार सौरभ गोयल ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग की बजह से इस साल दुकानदारी कुछ खास नहीं है, जिससे मायूस होना पड़ रहा है. महिलाएं घर बैठे ही ऑनलाइन शॉपिंग करके समान मंगा लेती हैं, जिससे त्योहारों पर भी बाजारों में कोई खासी भीड़ नजर नहीं आ रही हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More