धौलपुर में अवैध खनन पर पुलिस का प्रहार! पत्थर ब्लॉक से भरा ट्रक जब्त

Dholpur News: धौलपुर की सरमथुरा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर ब्लॉक से भरे एक ट्रक को जब्त किया. पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

धौलपुर में अवैध खनन पर पुलिस का प्रहार! पत्थर ब्लॉक से भरा ट्रक जब्त
Image Credit: Dholpur News

Rajasthan News: धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में इन दिनों सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रखा है, जिसके तहत सरमथुरा पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरे एक ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की है. पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बे में महाकालेश्वर रोड़ पर अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरकर एक ट्रक आ रहा है. सूचना के आधार पर थाने पर पुलिस टीम का गठन कर उक्त स्थान पर छापामार कार्रवाई की गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरे एक ट्रक को जब्त कर थाना परिसर पर खड़ा करवा दिया एवं अवैध खनन में संलिप्त पत्थर माफिया को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले में फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा. कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Dholpur News: जेल में बहनों ने बांधी भाइयों को राखी, छलके आंसू
धौलपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धौलपुर जिला कारागृह में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें पहुंचीं. इस दौरान जेल का माहौल भावुक हो गया, जब बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. जेल प्रशासन ने इस विशेष अवसर के लिए खास इंतजाम किए थे. सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी कतारें लग गईं. सुरक्षा जांच के बाद महिलाओं को अंदर जाने दिया गया. अपने भाइयों को सामने देखकर कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े. भाइयों ने भी बहनों को जल्द ही जेल से बाहर आकर उनके साथ रहने का वादा किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More