Rajasthan Crime: गांव के युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर...

Dholpur Crime News: राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Rajasthan Crime: गांव के युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर...
Image Credit: Dholpur Crime News

Rajasthan News: धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों ने कंचनपुर थाने में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे आरोपी बताया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता के पिता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया. बालिका की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है. घटना का मालूम होने पर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Add Zee News as a Preferred Source

कंचनपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण की जांच का जिम्मा मनिया वृत्ताधिकारी राजेश कुमार को सौंपा है. राजेश कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Dholpur News: सर्प के काटने से 5 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत
धौलपुर जिले के दीवानपुरा में पांच वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत हो गई. मृतक बालक मां के साथ खेतो पर गया था. बालक को खेत में खेलते समय सर्प ने पैर में दंश मार दिया. हालांकि, बालक ने सर्प को काटते ही देख लिया था. सर्प के काटते ही बालक के पैर से ब्लड निकलने लगा. परिजनों को सूचना मिलते ही बालक को सरमथुरा अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में बालक को एंटी स्नैक वेनम की डबल डोज लगाई गई, लेकिन बालक का स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया. बालक का स्वास्थ्य बिगड़ते देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. बालक की करौली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मृतक बालक हर्ष मीना पुत्र वासुदेव सिंह मीणा निवासी दीवानपुरा सरमथुरा का निवासी था जो कि मां के साथ दोपहर एक बजे घर के पास वाले खेत पर गया हुआ था. बालक को सर्प के काटने पर तुरंत सरमथुरा अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में एंटी स्नैक वेनम की डबल डोज भी लगाई गई, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर करौली रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल करौली में चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की मां ने बताया कि सर्प काले रंग के साथ जहरीला था. सर्पदंश के बाद बालक अचेतावस्था में पहुंच गया था. बालक की मौत से गांव में मातम छा गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.