&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Do You Know: ब्रज की पावन धरा पर गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा का विशेष महत्व है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कठिन परिक्रमा को तब तक 'पूर्ण'नहीं माना जाता, जब तक भक्त राजस्थान की सीमा में स्थित 'पूंछरी का लौठा' पर अपनी उपस्थिति दर्ज न करा दे?
धार्मिक मान्यता
पूंछरी का लौठा का संबंध भगवान श्री कृष्ण के परम मित्र और बाल सखा मधुमंगल से है.इस स्थान की महिमा एक भावुक कथा से जुड़ी है. स्थानीय लोगं के अनुसार,जब भगवान कृष्ण ब्रज छोड़कर द्वारका जा रहे थे,तब उनके सखा लौठा जी व्याकुल हो गए.कृष्ण ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि वे 'परसों' लौट आएंगे.
)
अन्न-जल का त्याग
लौठा जी ने अपने आराध्य के इंतजार में प्रतिज्ञा ली कि जब तक कृष्ण नहीं लौटेंगे,वे न तो अन्न ग्रहण करेंगे और न ही जल पिएंगे.उनकी भक्ति देख कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि जो भी भक्त गोवर्धन की परिक्रमा करेगा,उसकी परिक्रमा की गवाही और पूर्णता तभी होगी जब वह 'लौठा' के दर्शन कर अपनी 'हाजिरी'लगाएगा.पूंछरी का लौठा राजस्थान के नवगठित डीग जिले (पूर्व में भरतपुर) में स्थित है.
)
गोवर्धन पर्वत की दिव्य आकृति को गाय के समान माना जाता है.यह स्थान उस आकृति के पूंछ वाले हिस्से पर स्थित होने के कारण पूंछरी कहलाता है.
लौठा,यहां उनकी प्रतिमा एक बलशाली योद्धा की तरह बैठी हुई मुद्रा में है,जो आज भी कृष्ण की प्रतीक्षा में अडिग है. ब्रज में कहा जाता है-'अन्न खाय न पानी पीवै, ऐसे ही पड़ौ सिलौठा.'
श्रद्धालुओं के लिए खास
यहां आने वाले भक्त लौठा जी को हनुमान जी का ही स्वरूप मानते हैं. परिक्रमा के दौरान भक्त यहां माथा टेककर आशीर्वाद लेते हैं और अक्सर प्रसाद के रूप में दूध और पेड़े चढ़ाते हैं.माना जाता है कि यहां हाजिरी लगाने से भक्त की मानसिक और शारीरिक थकान दूर हो जाती है और ठाकुर जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!