&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर अभ्यारण्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश के कुनो अभ्यारण्य से भटककर बहरावंडा कलां थाना क्षेत्र के करीरा गांव में पहुँची मादा चीता ज्वाला को कुनो अभ्यारण्य की ट्रेंकुलाइज टीम ने रेस्क्यू कर लिया. आपको बता दे मादा चीता ज्वाला ने करीरा गांव में अलसुबह दो बकरियों का शिकार भी किया. हालांकि रेडियो कॉलर लगा होने के चलते टीम ने ज्वाला को ट्रैक किया और मौके पर पहुँचकर मूवमेंट पर नजर बनाए रखी इसके बाद कुनो की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर चीता ज्वाला को ट्रेंकुलाइज किया और सुरक्षित कुनो अभ्यारण्य ले गई, जहां उसे उसके दो शावकों के साथ कुनो अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा.
खबर: बहरावंडा कलां थाना क्षेत्र के करीरा गांव में मंगलवार अलसुबह ग्रामीणों में तब अफरा-तफरी मच गई, जब मध्यप्रदेश कुनो अभ्यारण्य की मादा चीता ज्वाला गांव में आ पहुंची. ग्रामीणों के अनुसार, ज्वाला ने बाड़े में बंधी दो बकरियों का शिकार किया. सूचना पर कुनो अभ्यारण्य की ट्रेंकुलाइज टीम मौके पर पहुंची. विशेषज्ञों ने चीता को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और वाहन में लादकर सुरक्षित कुनो ले गए. जानकारी के अनुसार, मादा चीता ज्वाला कुछ दिन पहले मानवीय दखल के कारण मध्यप्रदेश के मानपुर गांव के समीप अपने दो शावकों को छोड़कर जंगल से बाहर निकल गई थी. वह चंबल नदी पार कर राजस्थान की रणथंभौर सीमा क्षेत्र की बालेर रेंज तक पहुंच गई. शावक पहले से ही कुनो अधिकारियों की कस्टडी में हैं. अब ज्वाला को शावकों के साथ पुनः कुनो अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा.
बैकग्राउंड: कुनो अभ्यारण्य में अफ्रीकी चीतों का पुनर्वास प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसके तहत कई चीतों को नाम और जीपीएस कॉलर के जरिए मॉनिटर किया जाता है. मादा चीता ज्वाला इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यह घटना वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीण सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौतियों को भी दर्शाती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!