गुर्जर आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई! बैंसला बोले- नहीं सुनी आवाज तो मंत्रालय बांटेंगे

Rajasthan News: गुर्जर समाज एक बार फिर सड़कों पर उतरने की तैयारी में है. 8 जून की महापंचायत इस आंदोलन की दिशा तय करेगी. यदि सरकार ने समय रहते मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन की स्थिति गहराने की आशंका है.

गुर्जर आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई! बैंसला बोले- नहीं सुनी आवाज तो मंत्रालय बांटेंगे
Image Credit: Bharatpur News

Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की आहट सुनाई दे रही है. सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण के पूरे लाभ सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने 8 जून को भरतपुर के पीलूपुरा में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है. समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने स्पष्ट किया है कि अगर इस बार भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा.

17 महीने से सरकार को कर रहे आगाह: बैंसला
विजय बैंसला ने आरोप लगाया कि वे पिछले 17 महीनों से लगातार सरकार के समक्ष गुर्जर समाज की मांगों को रख रहे हैं. चाहे मंत्री हो या एसीएस (गृह), यहां तक कि मुख्यमंत्री को भी उन्होंने पत्र लिखे हैं. इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. उन्होंने कहा, 'अब तो हम सिर्फ एक छोटी-सी चिट्ठी देंगे और यदि 12 बजे तक उसका जवाब नहीं आया, तो 1 बजे हम मंत्रालय समाज में ही बांट देंगे.'

Add Zee News as a Preferred Source

महापंचायत में जुटेगा जनसमूह, आंदोलन की चेतावनी
बैंसला ने वीडियो संदेश जारी कर समाज से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पीलूपुरा पहुंचे ताकि पूरे देश को यह संदेश जाए कि गुर्जर समाज अभी जीवित है और संगठित है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन के सिवा कोई विकल्प नहीं होगा.

देवनारायण मंदिर में बैठक, लेकिन बैंसला नहीं पहुंचे
दौसा के गाजीपुर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में समाज के 14 गांवों के पंच पटेलों की बैठक भी हुई, जिसमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी मौजूद रहे. हालांकि विजय बैंसला इस बैठक में शामिल नहीं हुए और सीधे तिघरिया से पीलूपुरा पहुंच गए. इससे संकेत मिलता है कि अब निर्णय समाज स्तर पर ही लिए जाएंगे, न कि राजनीतिक मंचों से.

बंद कमरों में नहीं होगी बातचीत
बैंसला ने साफ कर दिया कि अब सरकार से कोई भी बातचीत बंद कमरे में नहीं होगी. अबकी बार बातचीत समाज के सामने होगी और निर्णय भी वहीं होगा. उन्होंने सरकार को रूट चार्ट भी भेज दिया है और कहा कि सरकार को उसी के अनुरूप समाज से बात करनी होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.