&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के छाण कस्बे में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक आस्था को चोट पहुँचाने वाली शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है. यहां हनुमानजी मंदिर का ताला तोड़कर बालाजी की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया. घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
आपको बता दे बदमाशों ने मंदिर में मौजूद हनुमान प्रतिमा की एक आँख को खंडित कर दिया और मंदिर में तोड़फोड़ की. सुबह जब पुजारी मंदिर में पहुँचा तो घटना का पता चला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयीं.
खबर: छाण कस्बे के निकट स्थित बालाजी मंदिर में शनिवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घुसकर मंदिर का ताला तोड़ दिया और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने सुबह मंदिर पहुँचकर जब घटना देखी तो आक्रोश फूट पड़ा. बताया गया कि हमलावरों ने सिर्फ प्रतिमा ही नहीं तोड़ी, बल्कि मंदिर परिसर में रखी सामग्री को भी अस्त-व्यस्त कर दिया.
मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच शुरू की. ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य समाज में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और आस्था को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने मांग की है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
बैकग्राउंड:- इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोग मंदिर में जुटकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
गौरतलब है कि छाण कस्बे का यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. ऐसे में प्रतिमा खंडित होने की घटना ने ग्रामीणों को गहराई से आहत किया है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!