Bharatpur News: भरतपुर में 29 जून को जाट समाज भरेगा हुंकार! न्यौता देने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Rajasthan News: भरतपुर के डेहरा मोड़ पर जाट समाज 29 जून को हुंकार सभा आयोजित करने जा रहा है. जिसके लिए लगातार गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को न्योता दिया जा रहा है.

Bharatpur News: भरतपुर में 29 जून को जाट समाज भरेगा हुंकार! न्यौता देने के लिए अपनाया अनोखा तरीका
Image Credit: Jaat rally bharatpur

Bharatpur News: भरतपुर के डेहरा मोड़ पर जाट समाज 29 जून को हुंकार सभा आयोजित करने जा रहा है. जिसके लिए लगातार गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को न्योता दिया जा रहा है. हुंकार सभा में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. जाट समाज चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहा है. जिसमें सबसे बड़ी मांग केंद्र में OBC में भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को शामिल करने की मांग शामिल है.

क्या बोले संघर्ष समिति के संयोजक?
आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने कहा कि भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाटों को केंद्र की OBC में आरक्षण की मांग को लेकर 29 जून को हुंकार सभा आयोजित की जाएगी. डहरा मोड़ पर हुंकार सभा आयोजित होगी. जिसकी तैयारियां चल रही हैं. आज भरतपुर और डीग जिले के कई गांवों में पीले चावल बांटकर लोगों को हुंकार सभा में आने का न्योता दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

किस-किस गांव में बांटे गए पीले चावल
जिन गांव में आज हम गए वह प्रमुख रूप से खेड़ली देवी सिंह, भदीरा, बेहरामदा, रायशीष, कबई, बैलारा, खटोती सहित कई गांवों में पीले चावल बांटे. साथ ही लोगों को हुंकार सभा में आने का न्योता दिया. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग हुंकार सभा में पहुंच सके. हुंकार सभा में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी.

केंद्र में जाटों को मिले आरक्षण
समाज के लोगों की मांग है तीनों जिले के जाट समाज को केंद्र में आरक्षण दिया जाए. साल 2015 से 2017 के बीच विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद नियुक्ति नहीं दी है. उन्हें नियुक्ति दी जाए. महाराजा सूरजमल कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए. पूर्व में आंदोलन के दौरान जो मुकदमे लोगों पर लगे हैं. उन्हें वापस लिया जाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author