Karauli Crime News: राजस्थान के करौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना है, जहां एक नाबालिग ने बुआ को सब्जी देने जा रही मासूम से दरिंदगी की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: करौली जिले के लांगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. पीड़िता को उपचार के लिए करौली अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर व्यवस्था में जयपुर रैफर कर दिया. लांगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज का आरोपी नाबालिग को डिटेन किया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम भी घटनास्थल पहुंची और साक्ष्य जुटाए. करौली डीएसपी अनुज शुभम मामले की जांच कर रहे हैं.
करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि लांगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बालिका गुरुवार शाम करीब 7 बजे भैंस के बाड़े पर रिश्ते में बुआ को सब्जी देने जा रही थी. इस दौरान एक नाबालिग किशोर ने बालिका को जबरदस्ती पकड़ लिया और दरिंदगी की. आरोपी की दरिंदगी से नाबालिग बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने जब बालिका को लहूलुहान अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी. परिजन बालिका को कुत्ते द्वारा काटना समझकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में परिजनों को डॉक्टर से जानकारी मिली की बालिका के साथ दरिंदगी हुई है. इसके बाद परिजनों में लांगरा थाने में मामला दर्ज कराया और बालिका को अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया. लांगरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी नाबालिग को डिटेन कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. वहीं पीड़िता को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है. एफएसएल टीम और मामले की जांच कर रहे करौली डीएसपी अनुज शुभम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है.
एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तीन-तीन गठित की गई. टीम में एएसपी गुमनाराम, महिला अपराध विशेष अनुसंधान प्रकोष्ठ एएसपी राजेश शर्मा, डीएसपी हरिराम और डीएसपी अनुज शुभम के नेतृत्व में तीन टीम गठित कर आरोपी की तलाश की और घटना के चार-पांच घंटे में ही आरोपी को निरुद्ध कर लिया. आरोपी नाबालिग दसवीं क्लास का छात्र है. आरोपी की उम्र 15 साल 10 माह है. एसपी ने बताया कि आरोपी घटना से पूर्व अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाया था और उनके साथ बैठ कर एनर्जी ड्रिंक और उसमें मिलाकर शराब पी थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!