&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Karauli Crime News: करौली के हिण्डौन के बयाना मार्ग पर जाट की सराय के पास महाराजा सूरजमल स्टेडियम के निकट एक सुलभ शौचालय के खुले गटर टैंक में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
मृतक की पहचान जाट की सराय निवासी सलीम खान के रूप में हुई है, जो पिछले सात दिनों से लापता था. पुलिस को मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को गटर टैंक से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि सलीम खान 22 अगस्त को बाजार जाने की कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने 23 अगस्त को हिण्डौन कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिजनों द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि सलीम स्टेडियम के पास स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में गया था.
इसके बाद पुलिस ने सुलभ कॉम्प्लेक्स के समीप खुले गटर टैंक की जांच की, जहां सलीम का शव मिला. टैंक के बाहर मृतक की चप्पल भी बरामद हुई. पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
इधर, करौली हिंडौन मार्ग स्थित मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय जगदीश माली पुत्र सूसन, निवासी भंवर विलास पैलेस के पास, करौली के रूप में हुई है. परिजनों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
मृतक के भाई विष्णु माली पुत्र सूसन माली ने बताया कि, जगदीश माली वुधवार सुबह करीब 10-11 बजे सब्जी लेने घर से निकले थे, लेकिन शाम को उनका शव स्टेडियम में संदिग्ध हालत में मिला. शव को करौली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
मृतक के भाई विष्णु माली ने बताया कि उसका भाई सामान्य रूप से घर से निकला था, लेकिन देर शाम स्टेडियम में मृत पाया गया. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच और मौत के असली कारणों का खुलासा करने की मांग की है.
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Karauli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!