हिंडौन-गंगापुर मेगा हाईवे बंद, गंभीर नदी में उफान से 50 गांवों का संपर्क टूटा

Karauli News: करौली में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. पांचना बांध के चार गेट खोलने के बाद गंभीर नदी उफान पर आ गई, जिससे हिंडौन-गंगापुरसिटी मेगा हाईवे पर स्थित कटकड़ पुल पर तीन फीट ऊंचा तेज बहाव हो गया. 

हिंडौन-गंगापुर मेगा हाईवे बंद, गंभीर नदी में उफान से 50 गांवों का संपर्क टूटा
Image Credit: Karauli News

Hindaun City, Karauli News: हिंडौन क्षेत्र में गत दिवस से हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. तेज बारिश के कारण करौली के पांचना बांध से चार गेट खोलकर की गई जल निकासी से हिण्डौन की गंभीर नदी में उफान आ गया. कटकड़ गांव पुल पर तीन फीट ऊंचा तेज बहाव होने से हिण्डौन-गंगापुरसिटी मेगा हाईवे पर बंद हो गया है. पुलिस ने खतरे को देखते हुए नदी के दोनों ओर सड़क पर मिट्टी डलवा कर वाहनों का आवागमन रोक दिया.

दूसरी ओर हिण्डौन के शहरी क्षेत्र में हई बारिश से कई कॉलोनी व बाजार जलमग्न हो गए. हिंडौन के कटरा बाजार की दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान हो गया. नाले की सफाई नहीं होने के कारण गत वर्ष भी बारिश से भी करीब 2 महीने तक बाजारों में पानी भरा रहा, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

डांग क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद से पांचना बांध से जल निकासी शुरू होने पर गंभीर नदी उफान पर आ गई. मार्ग पर पर सुबह करीब 3 फीट से ऊंचा प्रवाह होने से वाहनों का आवागमन थम गया. हिण्डौन सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और कोजवे से वाहनों की निकासी बंद करने के लिए जेसीबी से नदी के दोनों ओर सड़क पर मिट्टी से मेड बना दी.

साथ ही आसपास के ग्रामीणों को नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने और पशुधन को नहीं जाने की हिदायत दी. वाहन चालकों को लौटाने और निगरानी के लिए मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा. गंभीर नदी मे कोजवे पर तेज बहाव के चलते यातायात को डायवर्ट किया गया.

हिंडौन से आने वाले वाहनों को करौली और गंगापुर सिटी की तरफ से आ रहे यातायात को रेंडायल श्री महावीर जी होते हुए निकाला जा रहा है. कटकड़ कोजवे पुल पर पानी के तेज बहाव होने से नदी के दोनों ओर के करीब 50 गांव का परस्पर संपर्क कट गया है. मेगा हाईवे से प्रतिदिन करीब 2000 वाहनों की निकासी होती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Karauli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author