Karauli LPG Cylinder Gas Leak: राजस्थान के करौली जिले में गैस लीकेज से बड़ा हादसा हुआ. चटीकना मोहल्ले में एक घर में विस्फोट से किशोरी और युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं.
Trending Photos

Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिला मुख्यालय स्थित चटीकना मोहल्ले के बागोर वाली मस्जिद के पास गैस लीकेज से एक घर में हादसा हो गया. हादसे में एक किशोरी और एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां 6 लोगों का उपचार चल रहा है. मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा. मृतकों में मौसरिन पुत्री अशफाक उम्र 17 साल निवासी चटीकना तथा नाजिम पुत्र इस्लामुद्दीन शामिल है.
करौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है. करौली थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि चटीकना मोहल्ले में बागोर वाली मस्जिद के पास करीब 3:30 बजे एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस, डीएसबी शाखा टीम और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची. आग से झुलसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इस दौरान आग से मोसरिन पुत्री अशफाक उम्र 17 साल तथा नाजिम पुत्र इस्लामुद्दीन उम्र 19 साल की मौके पर मौत हो गई तथा आधा दर्जन लोग झुलस गए.
करौली थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि टीम ने मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए. साथ ही घायल और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 6 लोगों का उपचार चल रहा है. वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. घटना के बाद घटना स्थल और अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. आग से झुलसने वालों में मुमताज पुत्री सुबराती, समीर पुत्र सुबराती, माफिया पत्नी सुबराती, नगिन पत्नी अशफाक, पुत्री मनत्शा और उजमा पुत्री सुबराती आग की लपटें इतनी तेज थी कि पाटौरपोश घर की छत की पट्टियां टूट कर गिर गई.
रिपोर्टर- आशीष चतुर्वेदी